1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Myanmar Earthquake: जापान में तबाही के बाद कांपी म्यांमार की धरती, इतनी रही भूकंप की तीव्रता

Myanmar Earthquake: जापान में तबाही के बाद कांपी म्यांमार की धरती, इतनी रही भूकंप की तीव्रता

Myanmar Earthquake: साल 2024 के पहले दिन यानी 1 जनवरी को जापान में भूकंप (Earthquake in Japan) के करीब 155 झटके महसूस किए गए। इसमें कई झटके 6 तीव्रता से ज्यादा के थे, जबकि पहला झटका 7.6 तीव्रता का था। इससे जापान में भीषण तबाही मची है। वहीं, म्यांमार में भी भूकंप (Myanmar Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Taiwan Earthquake : ताइवान में पिछले 25 साल का सबसे तेज भूकंप, झुक गईं गगनचुंबी इमारतें; जापान के दो द्वीपों में सुनामी

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National Center for Seismology) के मुताबिक, म्यांमार में 2 जनवरी को 3 बजकर 15 मिनट 53 सेंकेड पर भूंकप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का केंद्र 85 किलोमीटर नीचे था। हालांकि, म्यांमार में भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। इससे पहले जापान में आए भयंकर भूकंप में जापान में भूकंप की वजह से 8 लोगों की मौत हो गई। यह आंकड़ा बढ़ सकता है। इसके अलावा जापान के तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...