लखनऊ। सहारनपुर में भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कैराना सांसद इकरा हसन को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर सियासी चर्चा तेज हो सकती है। लोनी विधायक ने कहा कि अगर इकरा हसन हिंदू गुर्जर युवक से शादी करने के लिए तैयार हों तो उनका विवाह कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज ने इकरा को पहले भी अपनी बेटी माना है और आगे भी बेटी की तरह स्वीकार करेगा।
पढ़ें :- सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद गिराए जाने पर बढ़ा तनाव, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट
नंद किशोर गुर्जर शनिवार शाम सहारनपुर में गोरक्षा दल के पहले स्थापना दिवस कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने इकरा हसन के पुराने बयान का जिक्र करते हुए अपनी बात रखी।
इकरा के पुराने सवाल का दिया जवाब क्या मैं आपकी बेटी नहीं हूं
दरअसल करीब एक साल पहले कैराना सांसद इकरा हसन सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र के छापुर गांव पहुंची थीं। गुर्जर बहुल इस गांव में उन्होंने अपने खिलाफ की जा रही कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों का जिक्र करते हुए लोगों से सवाल किया था कि क्या वह उनके समाज की बेटी नहीं हैं।
इकरा ने उस दौरान कहा था कि चुनाव के समय अलग-अलग धर्म और बिरादरी के लोगों ने उन्हें बेटी और बहन मानकर समर्थन दिया था। उन्होंने यह भी कहा था कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी महिला को मुल्ली और आतंकवादी बोलकर उसके खिलाफ धर्म या बिरादरी को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है।
पढ़ें :- इकरा हसन से मुलाकात के बाद गाजीपुर सदर विधानसभा में पुनीता सिंह ने 11 दिवसीय साइकिल यात्रा का किया ऐलान
नंद किशोर गुर्जर ने इसी प्रसंग को सामने रखते हुए कहा कि गुर्जर समाज ने इकरा को बेटी माना है। उन्होंने अपने समाज में शिक्षा और अलग-अलग क्षेत्रों में आगे बढ़ रही लड़कियों का उदाहरण भी दिया।
इमरान मसूद पर भी साधा निशाना
कार्यक्रम में नंद किशोर गुर्जर ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को भी निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बदलाव के बाद इमरान मसूद के बयानों में बदलाव आया है।
भाजपा विधायक ने कहा कि पहले उनके बयानों में ‘जेहाद’ और ‘जेहादी’ जैसे शब्द सुनने को मिलते थे, जबकि अब वह कानून और व्यवस्था की बात करते हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने इमरान मसूद का एक वीडियो भी देखा है, जिसमें सहारनपुर की जनता को कथित तौर पर धमकी दी गई थी।
नंद किशोर ने कहा कि देश के युवाओं को जाति और समुदाय की सीमाओं से ऊपर उठकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप और सम्राट मिहिर भोज जैसे ऐतिहासिक व्यक्तित्वों का उल्लेख करते हुए सामाजिक एकता पर जोर दिया।
पढ़ें :- Video- इकरा हसन ने 'वंदे मातरम्' का भाव समझाते हुए मोदी सरकार को घेरा, ये सिर्फ गीत नहीं देश के जल, जंगल जमीन, हरियाली और निर्मल हवा की वंदना है ...
सहारनपुर: लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का विवादित बयान
कैराना सांसद इकरा हसन पर विधायक ने की टिप्पणी, कैराना का हिंदू एक हुआ तो इकरा हिंदू बन जाएंगी, गौ रक्षा दल के स्थापना दिवस पर दिया विवादित बयान#Saharanpur #NandKishoreGurjar #UPNews pic.twitter.com/mrDl3tYXOD
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) October 3, 2026
विधायक ने गौ रक्षा को लेकर कहा कि यह जिम्मेदारी किसी एक संगठन तक सीमित नहीं होनी चाहिए। उनके मुताबिक, सनातन समाज के हर व्यक्ति को गायों के संरक्षण के लिए अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने युवाओं से एकजुट रहने की अपील की और कहा कि समाज के बुजुर्गों को नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करना चाहिए। नंद किशोर गुर्जर ने दावा किया कि आने वाला समय हिंदू समाज के प्रभाव का होगा।
जातियों में बंटने के बजाय एकजुट होने की अपील
नंद किशोर गुर्जर ने कैराना में पलायन, मुजफ्फपुर दंगे और कानून—व्यवस्था जैसे मुद्दों का भी उल्लेख किया। उन्होंने गुर्जर, जाट, सैनी, पाल और कश्यप समेत विभिन्न समाजों से जातिगत विभाजन से ऊपर उठने की अपील की। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को अलग—अलग जातियों में बंटकर नहीं बल्कि एक परिवार की तरह आगे बढ़ना चाहिए।