1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. नरेंद्र मोदी जी ने आतंकवाद को समाप्त किया और नक्सलवाद समाप्ति की कगार पर है: अमित शाह

नरेंद्र मोदी जी ने आतंकवाद को समाप्त किया और नक्सलवाद समाप्ति की कगार पर है: अमित शाह

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह कांकेर, छत्तीसगढ़ में जनसभा को संबोधित किये। इस दौरान उन्होंने कहा कि, 17 अप्रैल, 2024 को हम सबने अपने जीवन का अनुपम दृश्य देखा। 500 वर्षों से टेंट में बैठे रामलला ने अपना जन्मदिन भव्य मंदिर में मनाया, जहां उनका सूर्यतिलक किया गया। 

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह कांकेर, छत्तीसगढ़ में जनसभा को संबोधित किये। इस दौरान उन्होंने कहा कि, 17 अप्रैल, 2024 को हम सबने अपने जीवन का अनुपम दृश्य देखा। 500 वर्षों से टेंट में बैठे रामलला ने अपना जन्मदिन भव्य मंदिर में मनाया, जहां उनका सूर्यतिलक किया गया।

पढ़ें :- Spain train accident :  स्पेन में 2 high-speed trains में भीषण टक्कर, 39 लोगों की मौत , साल भर में दूसरा बड़ा हादसा

उन्होंने कहा, मोदी जी ने बीते 10 वर्षों में बहुत बड़ा परिवर्तन किया। मोदी जी ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिनके पास 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड भी है और आने वाले 25 वर्षों का एजेंडा भी है। कांग्रेस की 4 पीढ़ियों ने देश में शासन किया, लेकिन कांग्रेन ने छत्तीसगढ़ के लिए क्या किया?

अमित शाह ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के 60 करोड़ गरीबों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिया है। अब आगे के लिए मोदी जी की गारंटी है कि 70 वर्ष से अधिक के आयु वाले बुजुर्गों को भी आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज दिया जाएगा। साथ ही कहा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी कहते हैं कि छत्तीसगढ़ का जम्मू-कश्मीर से क्या लेना देना है। खड़गे जी, आपकी और राहुल बाबा की चाहे जो सोच हो… लेकिन कश्मीर के लिए छत्तीसगढ़ का बच्चा-बच्चा अपनी जान देने के लिए तैयार है।

साथ ही कहा, इस देश से नरेन्द्र मोदी जी ने आतंकवाद को समाप्त किया और नक्सलवाद समाप्ति की कगार पर है। छत्तीसगढ़ में 5 साल तक भूपेश बघेल की सरकार थी, नक्सलवादियों पर कोई कार्रवाई नहीं होती थी। आपने हम पर कृपा की और विष्णुदेव जी को मुख्यमंत्री बनाया और 4 ​महीने में ही 90 से ज्यादा नक्सलवादियों को समाप्त किया गया, 123 लोग गिरफ्तार हुए, 250 लोगों ने सरेंडर किया।

पढ़ें :- Cyclone Arnab को लेकर CM योगी ने दिये सख्त निर्देश, राहत-बचाव की तैयारी रखने और फसल-पशुधन की सुरक्षा पर जोर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...