1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Natwar Singh Passed Away: पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन; गुड़गांव के अस्पताल में ली अंतिम सांसे

Natwar Singh Passed Away: पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन; गुड़गांव के अस्पताल में ली अंतिम सांसे

Natwar Singh Passed Away: देश के पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता नटवर सिंह का शनिवार देर रात 95 साल की उम्र में निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे नटवर सिंह ने गुड़गांव के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उनका इलाज चल रहा था। नटवर सिंह एक भारतीय राजनयिक और राजनीतिज्ञ थे। उनका अंतिम संस्कार आज दिल्ली में होगा।

By Abhimanyu 
Updated Date

Natwar Singh Passed Away: देश के पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता नटवर सिंह का शनिवार देर रात 95 साल की उम्र में निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे नटवर सिंह ने गुड़गांव के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उनका इलाज चल रहा था। नटवर सिंह एक भारतीय राजनयिक और राजनीतिज्ञ थे। उनका अंतिम संस्कार आज दिल्ली में होगा।

पढ़ें :- Viral Video: लड़की को आई नींद तो लड़का ट्रेन में अश्लीलता पर उतरा तो इस तरह सिखाया सबक 

नटवर सिंह राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले थे। उनका जन्म 16 मई, 1929 को भरतपुर में हुआ था। उन्होंने मनमोहन सिंह सरकार में मई 2004 से दिसंबर 2005 तक विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया था। उनके पुत्र जगत सिंह फिलहाल भरतपुर के नदबई से भाजपा विधायक हैं। नटवर सिंह की पत्नी हेमिंदर कौर कैप्टन अमरिंदर सिंह की बहन है।

नटवर सिंह 1953 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए थे। उन्होंने यूनिसेफ के कार्यकारी बोर्ड में भारत के प्रतिनिधि के रूप में कार्य किया था। उन्होंने पोलैंड (1971 से 1973 तक) और पाकिस्तान (1980 से 1982 तक) में भारत के राजदूत के रूप में कार्य किया। सिंह ने चुनाव लड़ने के लिए सरकारी नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। नटवर दो बार लोकसभा सांसद और एक बार राज्यसभा के सदस्य भी रहे थे।

राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘भारत सरकार में पूर्व विदेश मंत्री, पद्म विभूषण से सम्मानित कु. नटवर सिंह जी के निधन का समाचार अत्यन्त दुःखद है। सीएम भजन लाल ने कहा कि प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें। नटवर सिंह के निधन के समाचार के बाद लगातार सोशल मीडिया पर शोक संदेश आ रहे हैं।’

पढ़ें :- Yogi Cabinet : सरकारी वकीलों का मानदेय बढ़ा, मंथली रिटेनरशिप के ऊपर बहस की नई फीस फिक्स
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...