1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आदर्श नगर पालिका अध्यक्ष नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी ने बच्चों को बांटी पुस्तकें

आदर्श नगर पालिका अध्यक्ष नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी ने बच्चों को बांटी पुस्तकें

आदर्श नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने बच्चों को बांटी पुस्तकें

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: सोमवार को नौतनवा नगर के प्राथमिक विद्यालय प्रथम में नवीन शैक्षिक सत्र के शुभारंभ पर पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने बच्चों को पुस्तकें वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

पढ़ें :- UP News: ​7.50 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के घूसखोर अवर अभियंता समेत तीन गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा

कार्यक्रम के दौरान पालिका अध्यक्ष ने विद्यालय की नवनिर्मित बाउंड्री वॉल पर सुंदर चित्रकारी करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपने संबोधन में श्री त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा और साक्षरता को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है। इस तरह की पहल से बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने में निश्चित रूप से सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी, पूर्व एआरपी अभिषेक पाण्डेय, रीता सिंह, शिवशंकर मद्धेशिया, रामाज्ञा यादव, संगीता सिंह, लक्ष्मी गुप्ता, करनजीत, सभासद अनिल मद्धेशिया एवं प्रमोद पाठक सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे।

पढ़ें :- लखनऊ मण्डल को दशकों बाद मिला पूर्णकालिक मण्डलीय मनोवैज्ञानिक अधिकारी

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...