1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा ब्लाक प्रमुख चेयरममैन ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत लगाया पौधा

नौतनवा ब्लाक प्रमुख चेयरममैन ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत लगाया पौधा

ब्लाक प्रमुख चेयरममैन ने 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत लगाया पौधा

ब्लाक प्रमुख चेयरममैन ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत लगाया पौधा

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

– ग्लोबल वॉर्मिंग से बचने के लिए पीएम ने शुरू किया है अभियान

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज ::देशवासियों को ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी चुनौतियों से बचने के लिए पूरे देश में पीएम ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने का अभिनव आह्वान किया है। इसी श्रृंखला में नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के रतनपुर स्थित विश्वम्भरनाथ जनता इंटर कालेज में शनिवार को वन महोत्सव के तहत “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पहुँचे ब्लाक प्रमुख नौतनवां राकेश मद्धेशिया व नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने पौधारोपण कर वन महोत्सव के तहत अधिक से अधिक पौधारोपण करने का अपील किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से वन विभाग के सीओ, प्रधानाचार्य प्रभात पाण्डेय, अध्यापक प्रभाकर मिश्रा,सभासद अनिल जायसवाल,सुरेन्द्र बहादुर जायसवाल व निखिल गोयल,आनंद मिश्रा सहित वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...