1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. NAUTANWA:बचपन प्ले वे स्कूल के बच्चों ने धूमधाम से मनाया क्रिसमस पर्व

NAUTANWA:बचपन प्ले वे स्कूल के बच्चों ने धूमधाम से मनाया क्रिसमस पर्व

बचपन प्ले वे स्कूल के बच्चों ने धूमधाम से मनाया क्रिसमस पर्व

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज ::नौतनवा क्षेत्र में स्थित देश के भविष्य नौनिहालों को प्रारंभिक शिक्षा देने वाली प्रमुख संस्थान बचपन प्ले वे स्कूल के बच्चों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ मैरी क्रिसमस बोल कर पर्व को मनाया।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

नौतनवा नगर के बचपन प्ले वे स्कूल में आज सोमवार को बच्चो ने मनमोहक झांकी निकाल कर सभी का मनमोह लिया,क्रिसमस पर्व को लेकर अध्यापकों द्वारा विस्तार से बच्चो को जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विभिन्न लिबासों में बच्चे नजर आएं जो भरपूर मोहक था.इस दौरान बच्चो ने क्रिसमस ट्री, सांता, बेल, स्टार, किंग, एंजेल, गॉड जेसस, मदर मरियम से परिचित कराया गया तो वही बच्चे सांता, एंजेल, क्रिसमस ट्री के गेटअप में नजर आएं। कार्यक्रम में बच्चों ने जिंगल बेल सांग पर डांस भी किया।

डायरेक्टर अंजली ने बताया कि इस तरह के आयोजनो से बच्चो का मानसिक विकास और मानवता व प्रेम से परिचित होते है और सम्पूर्ण बनते है। वही कार्यक्रम में मुख्य रूप से रेयांश, अद्विका, नूर, ताजशश्वी, नित्या, आदित्य, प्रखर, पार्थवी, ऋषिका, शिवांशी, आशुतोष, किरनप्रीत, ईशानवी आदि बच्चो की शानदार प्रस्तुति रही। वही टीचर्स में साक्षी, निकिता, मोनिका, प्रियंका, साक्षी पांडे, कृतिका, हर्षिता, ईशा, प्रीती, मानिता, श्रद्धा, रिंकल आदि उपस्थित रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...