1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवां: लाखों रुपये की नशीली दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार, नेपाल ले जाने की थी तैयारी

नौतनवां: लाखों रुपये की नशीली दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार, नेपाल ले जाने की थी तैयारी

नौतनवां: लाखों रुपये की नशीली दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार, नेपाल ले जाने की थी तैयारी

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी और नौतनवां पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। डांडा नदी पुल के पास से लाखों रुपये मूल्य की नशीली दवाओं की खेप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी युवक इन दवाओं की तस्करी कर नेपाल ले जाने की फिराक में था।

पढ़ें :- बीजेपी को बड़ा झटका,पूर्व सांसद के बाद अब पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने भी छोड़ी पार्टी, फेसबुक पर डाली लंबी-चौड़ी पोस्ट

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई उस समय हुई जब एसएसबी और पुलिस की टीम सीमावर्ती क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। दोपहर के समय एक युवक नेपाल की ओर जाते हुए दिखाई दिया। सुरक्षाबलों द्वारा रोके जाने पर वह भागने लगा, लेकिन जवानों की सतर्कता के चलते उसे पुल के पास ही पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार युवक की पहचान श्याम देव (30 वर्ष), पुत्र विधा गुप्ता, निवासी सिरौली, थाना निचलौल, जनपद महाराजगंज के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान युवक के पास से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की गईं, जिनमें शामिल हैं:

BUPRENORPHINE INJECTION – 245 एम्पुल

DIAZEPAM INJECTION – 245 एम्पुल

पढ़ें :- 9 दिन तक छाती पर कलश रखकर करती रहीं मां दुर्गा की आराधना, नवरात्रि खत्म होते ही महिला की मौत

PROMETHAZINE HYDROCHLORIDE INJECTION – 245 एम्पुल

स्पास्मो कैप्सूल – 5 अदद

इन दवाओं की बाजार में अनुमानित कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि यह खेप नेपाल में नशीली दवाओं के अवैध बाजार में खपाने की योजना थी।

इस संबंध में थानाध्यक्ष नौतनवा पुरुषोत्तम राव ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। पुलिस अब इस तस्करी रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

 

पढ़ें :- Shiva Sharma Murder Case : श्रद्धा दुबे समेत तीनों आरोपियों को कोर्ट ने 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा, नागपुर से लखनऊ लेकर रवाना पुलिस

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...