1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. स्विमिंग पूल में डूबने से नौतनवा के युवक की मौत, नेपाल के बेलहिया में हुआ हादसा

स्विमिंग पूल में डूबने से नौतनवा के युवक की मौत, नेपाल के बेलहिया में हुआ हादसा

स्विमिंग पूल में डूबने से नौतनवा के युवक की मौत, नेपाल के बेलहिया में हुआ हादसा

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज ::भारत-नेपाल सीमा से सटे रूपनदेही जिले के बेलहिया स्थित एक्वा पार्क में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में नौतनवा निवासी एक युवक की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 17 वर्षीय साहिल अंसासी के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद अंतर्गत नौतनवा का निवासी था।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, साहिल अंसासी सिद्धार्थनगर नगर पालिका-1 क्षेत्र में स्थित एक्वा पार्क के स्विमिंग पूल में तैराकी कर रहा था, इसी दौरान वह अचानक गहराई में डूब गया। पार्क कर्मचारियों ने तत्काल रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला और उपचार के लिए भीम अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर नेपाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। रूपनदेही के एसपी प्रदीप बहादुर क्षेत्री ने बताया कि युवक की लंबाई करीब 6 फीट थी और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक रूप से यह एक दुर्घटना प्रतीत हो रही है, लेकिन मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। युवक की असमय मृत्यु से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...