1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Navi Mumbai Building Collapse: नवी मुंबई में गिरी 3 मंजिला बिल्डिंग, मलबे में दो लोगों के दबे होने की आशंका

Navi Mumbai Building Collapse: नवी मुंबई में गिरी 3 मंजिला बिल्डिंग, मलबे में दो लोगों के दबे होने की आशंका

Navi Mumbai Building Collapse: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में शनिवार सुबह भीषण बारिश के बीच हादसा हो गया। यहां पर शाहबाज गांव में बनी ग्राउंड प्लस तीन मंजिला 'इंदिरा निवास' की बिल्डिंग अचानक से ढह गई। इस बिल्डिंग में कुल 24 परिवार रहते थे। इसी बीच पुलिस, फायर बिग्रेड और एनडीआरएफ की टीम मौके पर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मलबे से अब तक दो लोगों को जिंदा निकाला गया है जबकि एक और के फंसे होने की आशंका है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Navi Mumbai Building Collapse: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में शनिवार सुबह भीषण बारिश के बीच हादसा हो गया। यहां पर शाहबाज गांव में बनी ग्राउंड प्लस तीन मंजिला ‘इंदिरा निवास’ की बिल्डिंग अचानक से ढह गई। इस बिल्डिंग में कुल 24 परिवार रहते थे। इसी बीच पुलिस, फायर बिग्रेड और एनडीआरएफ की टीम मौके पर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मलबे से अब तक दो लोगों को जिंदा निकाला गया है जबकि एक और के फंसे होने की आशंका है।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

नवी मुंबई (महाराष्ट्र) के पालिका आयुक्त कैलाश शिंदे के अनुसार, ‘करीब आज (शनिवार) सुबह 5 बजे के पहले ये इमारत ढह गई। ये ग्राउंड+3 फ्लोर की इमारत है जो सेक्टर-19, शाहबाज गांव में है। ये तीन मंजिला इमारत थी। 52 लोग सुरक्षित बाहर निकले और मलबे में फंसे 2 लोगों को बचाया गया है और भी 2 लोगों के फंसे होने की संभावना है।’ बताया जा रहा है कि इमारत के गिरने की आशंका को देखते हुए बिल्डिंग में मौजूद ज्यादातर दुर्घटना से पहले ही बाहर आ गए थे, जबकि दो लोगों को बाहर आने में देरी हुई, जिस वजह से उनके इस मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...