1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आंध्र प्रदेश में भी बनी NDA सरकार: चंद्रबाबू नायडू ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, पवन कल्याण बने डिप्टी सीएम

आंध्र प्रदेश में भी बनी NDA सरकार: चंद्रबाबू नायडू ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, पवन कल्याण बने डिप्टी सीएम

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में चंद्र बाबू नायडू ने बुधवार को शपथ ली, जबकि पवन कल्याण ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली। चंद्र बाबू नायडू का बतौर सीएम ये चौथी पारी है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Andhra Pradesh CM: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में चंद्र बाबू नायडू ने बुधवार को शपथ ली, जबकि पवन कल्याण ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली। चंद्र बाबू नायडू का बतौर सीएम ये चौथी पारी है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत अन्य नेता मौजूद रहे। नायडू सरकार में टीडीपी से 21, जनसेना से दो और भाजपा से एक को मंत्री बनाया जा रहा है। इससे पहले मंगलवार को टीडीपी और एनडीए ने नायडू को अपने विधायक दल नेता चुना था।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

मंगलवार को ही टीडीपी, भाजपा और जनसेवा गठबंधन के नेताओं ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इसके बाद बुधवार को चंद्रबाबू नायडू ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। नायडू ने शपथ ग्रहण से एक दिन पहले घोषणा की कि अमरावती राज्य की एकमात्र राजधानी होगी। एनडीए विधायक दल की बैठक के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने दक्षिणी राज्य के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा है और उन्हें इसका आश्वासन भी मिला है।

पवन कल्याण बने डिप्टी सीएम
पीठापुरम विधानसभा क्षेत्र से जीतने वाले पवन कल्याण को चंद्रबाबू कैबिनेट की सरकार में डिप्टी सीएम बनाया गया है। पवन कल्याण ने अपने बड़े भाई चिरंजीवी के साथ मिलकर अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। चिरंजीवी ने 2008 में प्रजा राज्यम पार्टी की स्थापना की थी। हालांकि, अपने भाई द्वारा प्रजा राज्यम पार्टी का कांग्रेस में विलय करने के बाद वह राजनीति में बहुत सक्रिय नहीं रहे। बाद में पवन कल्याण ने 2014 में जनसेना पार्टी की स्थापना की।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...