1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. NDA ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, राष्ट्रपति को सौपा समर्थन पत्र

NDA ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, राष्ट्रपति को सौपा समर्थन पत्र

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। शुक्रवार को कई बैठकों के दौर के बाद एनडीए नेताओं का समूह राष्ट्रपति द्रौपदि मुर्मू से मिलने पहुंचा और उन्हें सरकार बनाने का प्रस्ताव सौंपा। सरकार बनाने का दावा पेश करने एनडीए की तरफ से अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, नीतीश कुमार, एकनाथ शिंदे सहित 16 दलों के नेता राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में मिले एनडीए को बहुमत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। एनडीए ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है और राष्ट्रपति को समर्थन पत्र सौंपा है। इस तरह 9 जून को नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू हो गई है। पिछले दिनों संपन्न लोकसभा चुनाव में 543 सदस्यीय लोकसभा में भाजपा को 240 सीटें मिली हैं, जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 293 सीटें मिली हैं। राजग की सीटों की संख्या बहुमत के जादुई आंकड़े से अधिक है।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। शुक्रवार को कई बैठकों के दौर के बाद एनडीए नेताओं का समूह राष्ट्रपति द्रौपदि मुर्मू से मिलने पहुंचा और उन्हें सरकार बनाने का प्रस्ताव सौंपा। सरकार बनाने का दावा पेश करने एनडीए की तरफ से अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, नीतीश कुमार, एकनाथ शिंदे सहित 16 दलों के नेता राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे।

 

 

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...