Lalu Prasad Yadav targeted the NDA manifesto: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। जिसमें एक करोड़ नौकरी और महिलाओं को 2 लाख तक आर्थिक की मदद समेत कई बड़े वादे किए गए। जिसको लेकर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एनडीए पर निशाना साधा है। लालू ने कहा कि एनडीए का सॉरी पत्र, नकार चुका है बिहार।
पढ़ें :- तेजस्वी यादव, बोले-क्या RSS के ये आतंकवादी देशभर में धमाके करने की रच रहे थे साज़िश?
बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार एक्स पोस्ट में लिखा, ‘जिन लोगों को अपना घोषणा पत्र पढ़ने तक के लिए समय नहीं है वो लोग उस घोषणा पत्र को लागू कर ही नहीं सकते। उनका इतिहास और वर्तमान ये सिद्ध भी कर चुका है इसलिए जनता अब संकल्प ले चुकी है कि महागठबंधन के प्रण को चुनेंगे , जनता की तेजस्वी सरकार लायेंगे। एनडीए का सॉरी पत्र, नकार चुका है बिहार!’
जिन लोगों को अपना घोषणा पत्र पढ़ने तक के लिए समय नहीं है वो लोग उस घोषणा पत्र को लागू कर ही नहीं सकते। उनका इतिहास और वर्तमान ये सिद्ध भी कर चुका है इसलिए जनता अब संकल्प ले चुकी है कि महागठबंधन के प्रण को चुनेंगे , जनता की तेजस्वी सरकार लायेंगे।
एनडीए का सॉरी पत्र, नकार चुका है…
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 31, 2025
पढ़ें :- लालू-सोनिया की मुलाकात ने ताजा की पुरानी यादें, आखिर तीन दशक से क्यों कायम है दोनों का भरोसा
बता दें कि पटना के होटल मौर्या में सीएम नीतीश कुमार, एलजेपी-आर प्रमुख चिराग पासवान और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चिनाव के लिए एनडीए का घोषणापत्र जारी किया। जिसमें राज्य में एक करोड़ लोगों को नौकरी, महिलाओं को दो लाख तक आर्थिक की मदद, गरीबों के लिए KG से PG तक मुफ्त शिक्षा, 4 शहरों में मेट्रो सेवा और एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का वादा किया गया है।