1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बीजेपी महिला मोर्चा मैनपुरी अध्यक्ष के शादीशुदा बेटे के करीब 130 अश्लील वीडियो वायरल,पत्नी के लिए बनाता था Video

बीजेपी महिला मोर्चा मैनपुरी अध्यक्ष के शादीशुदा बेटे के करीब 130 अश्लील वीडियो वायरल,पत्नी के लिए बनाता था Video

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ का वीडियो कांड अभी थमा नहीं है कि यूपी के मैनपुरी जिले में भी इस प्रकार का एक कारनामा सामने आया है। शहर के एक मंडल की महिला मोर्चा की अध्यक्ष के बेटे के 130 अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

मैनपुरी । मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ का वीडियो कांड अभी थमा नहीं है कि यूपी के मैनपुरी जिले में भी इस प्रकार का एक कारनामा सामने आया है। शहर के एक मंडल की महिला मोर्चा की अध्यक्ष के बेटे के 130 अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

पढ़ें :- UP में 34 IAS अधिकारियों के तबादले: पीलीभीत, मुरादाबाद समेत 14 जिलों के जिलाधिकारी बदले

पीड़ित पत्नी थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि मुझे गंदे-गंदे वीडियो दिखाकर टॉर्चर किया गया। पत्नी बोली कि मेरे पति के एक महिला से अवैध संबंध हैं, मेरे पति उसके साथ गंदे गंदे वीडियो बनाते हैं और मुझे दिखाते हैं। पत्नी का आरोप कि मां के BJP नेता होने का धौंस दिखाया। पार्टी ने साधी चुप्पी और BJP नेता का मोबाइल बंद है।

महिला ने दर्ज कराई शिकायत

महिला थाना प्रभारी हेमलता ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। जो वीडियो वायरल हुए हैं, उसके संबंध में जो महिला वीडियो में दिखाई दे रही है। उसने साइबर क्राइम में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

भाजपा की महिला नेता का अय्याश बेटा, मां ने साधी चुप्पी, विपक्ष मुखर

पढ़ें :- जमुई की घटना पर तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा, कहा-बिहार को बीजेपी और एनडीए ने किया शर्मसार

बेहद अश्लील वीडियो शहरभर के लोगों के पास पहुंचे हैं। भाजपा नेत्री ने फोन तक उठाना बंद कर दिए हैं। भाजपा खेमे ने भी चुप्पी साध ली है। विपक्षी दलों ने सवाल खड़े किए हैं।

शहर के एक नामचीन मिष्ठान भंडार के संचालक के छोटे भाई के बेटे एवं भाजपा नेत्री के यह वीडियो बताए जा रहे हैं। वीडियो में वह और एक महिला बेहद अश्लील हरकतें कर रहे हैं। वायरल 130 वीडियो शहर के अलग-अलग होटल, रेस्टोरेंट आदि में बनाए गए हैं। जबकि भाजपा नेत्री का बेटा विवाहित है। वीडियो में दिख रही महिला भी शहर की ही रहने वाली है। महिला ने भी अपने पति को छोड़ रखा है।

भाजपा नेत्री के बेटे का पत्नी से चल रहा है विवाद
भाजपा नेत्री के बेटे का अपनी पत्नी से करीब चार साल से उसकी इन्हीं हरकतों को लेकर विवाद चल रहा है। पिछले दिनों पति द्वारा सिगरेट से दागे जाने पर उसने पुलिस को भी बुला लिया था। मगर, मामला राजनीतिक परिवार से होने के चलते पुलिस ने रफा दफा कर दिया था। बताया जा रहा है कि युवक प्रेमिका के साथ वीडियो बनाकर पत्नी को दिखाता उसे मानसिक प्रताड़ित करता था।

आखिर 130 वीडियो कैसे हुए वायरल?

इस मामले में सवाल यह खड़ा हो गया है कि आखिर 130 वीडियो एकाएक कैसे वायरल हो गए। इसे खुद युवक या उसकी प्रेमिका ने वायरल किया है या फिर किसी अन्य प्रकार से वायरल हुए हैं। इसको लेकर लोगों में चर्चा और सवाल तैर रहे हैं।

पढ़ें :- Arnab Cyclone Alert : मानसून की वापसी, अल नीनो का विकराल रूप, चक्रवात रौद्ररूप धारण करता जा रहा

भाजपा ने साधी चुप्पी, विपक्ष ने लिए आड़े हाथों

इस मामले में भाजपा ने चुप्पी साध रखी है। महिला मोर्चा से लेकर जिला संगठन तक का कोई भी पदाधिकारी कुछ भी बोलने से इन्कार कर रहा है। वहीं, सपा, बसपा, कांग्रेस ने भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। कहा है कि भाजपा नेता और उनके परिवार से जुड़े लोगों की करतूत जनता के सामने आने लगी हैं। मगर, पुलिस-प्रशासन कार्रवाई करने के बजाए सत्ता के दबाव में शांत बैठा हुआ है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि भाजपा की कथनी और करनी में फर्क सामने आने लगा है। इनकी जुबान पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं के नारे हैं। मगर, इनकी करतूत उससे इतर हैं। अगर, इस मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई, उसकी पत्नी को इंसाफ नहीं मिला तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी।

सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य का कहना है कि भाजपा नेताओं की करतूतों से पर्दा उठने लगा है। जनता इनको 2027 के विधानसभा चुनाव में सबक सिखा देगी। भाजपा नेत्री से अगर और उसके बेटे से प्रताड़ित महिला सपा से संपर्क करे, उसके लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ी जाएगी।

बसपा जिलाध्यक्ष मनीष सागर ने बताया कि भाजपा पदाधिकारियों को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए। एक पत्नी के होते हुए इस प्रकार से किसी महिला के साथ संबंध और अश्लील वीडियो बनाना भारतीय समाज की परंपरा का हिस्सा नहीं है।

पढ़ें :- दिल्ली SIR में चुनाव आयुक्त का नाम गलत: आडवाणी-जयशंकर समेत बड़े नाम शामिल, 33 लाख मतदाताओं को नोटिस
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...