1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Neeraj Chopra Diamond League Final: आज डायमंड लीग के फाइनल में नीरज चोपड़ा से ट्रॉफी की उम्मीदें; जानिए कब-कहां देख पाएंगे मुकाबला

Neeraj Chopra Diamond League Final: आज डायमंड लीग के फाइनल में नीरज चोपड़ा से ट्रॉफी की उम्मीदें; जानिए कब-कहां देख पाएंगे मुकाबला

Neeraj Chopra Diamond League Final: भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा आज एक बार फिर एक्शन में दिखेंगे। जहां चोपड़ा से ब्रसेल्स डायमंड लीग फाइनल 2024 में ट्रॉफी की उम्मीदें होंगी। इससे पहले उन्होंने 2022 में डायमंड लीग फाइनल जीता था और 2023 में दूसरे स्थान पर रहे थे। आइये जानते हैं कि ब्रसेल्स डायमंड लीग फाइनल 2024 से जुड़ी अहम जानकारियों के बारे में-

By Abhimanyu 
Updated Date

Neeraj Chopra Diamond League Final: भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा आज एक बार फिर एक्शन में दिखेंगे। जहां चोपड़ा से ब्रसेल्स डायमंड लीग फाइनल 2024 में ट्रॉफी की उम्मीदें होंगी। इससे पहले उन्होंने 2022 में डायमंड लीग फाइनल जीता था और 2023 में दूसरे स्थान पर रहे थे। आइये जानते हैं कि ब्रसेल्स डायमंड लीग फाइनल 2024 से जुड़ी अहम जानकारियों के बारे में-

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स में प्रमोद का कमाल, 1500 मीटर  टी-46 रेस में जीता सिल्वर मेडल

ब्रसेल्स डायमंड लीग फाइनल 2024 में नीरज चोपड़ा का इवेंट कब शुरू होगा?

ब्रसेल्स डायमंड लीग फाइनल 2024 में नीरज चोपड़ा का जैवलिन थ्रो इवेंट आज 14 सितंबर को देर रात 1:52 बजे (15 सितंबर) से शुरू होगा।

ब्रसेल्स डायमंड लीग फाइनल 2024 में नीरज चोपड़ा के इवेंट को टीवी पर लाइव कहां देख पाएंगे?

भारत में ब्रुसेल्स डायमंड लीग फाइनल 2024 को टीवी पर Sports18 3 और Sports18 1 HD चैनलों के माध्यम से लाइव देखा जा सकेगा।

पढ़ें :- CCP अध्यक्ष सोनिया गांधी का इंस्टाग्राम के बाद X पर डेब्यू, तेजी से बढ़ रहे हैं फॉलोवर्स

ब्रसेल्स डायमंड लीग फाइनल 2024 में नीरज चोपड़ा के इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?

ब्रसेल्स डायमंड लीग फाइनल 2024 में नीरज चोपड़ा का जैवलिन थ्रो इवेंट की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग फैंस JioCinema एप और वेबसाइट पर देख पाएंगे।

ब्रसेल्स डायमंड लीग फाइनल 2024 में नीरज चोपड़ा का किससे होगा मुक़ाबला? 

ब्रसेल्स डायमंड लीग 2024 फाइनल में पेरिस ओलंपिक सिल्वर मेडल विजेता नीरज चोपड़ा के साथ-साथ एंडरसन पीटर्स, जूलियन वेबर, जैकब वडलेज, जेनकी रोड्रिक डीन, आर्टट फेलनर, टिमोथी हरमन और एंड्रियन मार्डारे एक्शन में दिखेंगे। जिनको पछाड़कर नीरज ट्रॉफी पर कब्जा जमाना चाहेंगे।

बता दें कि पेरिस 2024 ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट पाकिस्तान के अरशद नदीम डायमंड लीग फाइनल में अपनी जगह नहीं बना पाए।

पढ़ें :- दोस्त उड़ाते थे पिता के रिक्शा चलाने का मजाक, बेटे ने पहले प्रयास में क्रैक किया UPSC और बना IAS

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...