Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. नीरज चोपड़ा ने कोच जान ज़ेलेज़नी से तोड़ा नाता, जिनकी कोचिंग में 90 मीटर का आंकड़ा किया था पार

नीरज चोपड़ा ने कोच जान ज़ेलेज़नी से तोड़ा नाता, जिनकी कोचिंग में 90 मीटर का आंकड़ा किया था पार

By Abhimanyu 
Updated Date

Neeraj Chopra splits with coach Jan Zelezny: दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा ने शनिवार को चेक कोच जान ज़ेलेज़नी के साथ सिर्फ़ एक सीज़न के बाद अपनी पार्टनरशिप खत्म करने की घोषणा की, जिसे भारतीय खिलाड़ी ने “प्रगति, सम्मान और खेल के प्रति साझा प्यार” वाला बताया।

पढ़ें :- Neeraj Chopra :  नीरज चोपड़ा 2026 एशियन गेम्स से बाहर, चोट ने दिया बड़ा झटका

नीरज चोपड़ा ने ज़ेलेज़नी के साथ काम खत्म करने का कारण नहीं बताया। चेक गणराज्य के ज़ेलेज़नी को आधुनिक युग का सबसे महान भाला फेंक खिलाड़ी माना जाता है, जिनके नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड है और जिनकी कोचिंग में हरियाणा के इस खिलाड़ी ने दोहा डायमंड लीग 2025 में पिछले साल 90 मीटर का आंकड़ा पार किया था।

अपने काम के बारे में बताते हुए चोपड़ा ने कहा कि जिस एथलीट की वह बचपन से तारीफ करते आए हैं, उससे सीधे सीखना एक सपने के सच होने जैसा था और इससे उन्हें “एक्सरसाइज़, टेक्निकल आइडिया और नए नज़रिए” का एक बिल्कुल नया टूलबॉक्स मिला।

बता दें कि जेलेजनी ने अपने शानदार करियर में तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक (1992, 1996, 2000) और इतने ही विश्व खिताब (1993, 1995, 2001) जीते। 58 वर्षीय जेलेजनी का वर्ल्ड रिकॉर्ड थ्रो 98.48 मीटर है, जिसे जेलेजनी ने 25 मई 1996 को बनाया था।

पढ़ें :- CWG 2026 : नीरज चोपड़ा समेत भारत के तीनों खिलाड़ी जैवलिन थ्रो के फाइनल में पहुंचे
Advertisement