एशियन गेम्स 2026 से पहले भारत को एक बड़ा झटका लगा है। स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ट्रेनिंग के दौरान एंकल लिगामेंट फटने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
Neeraj Chopra : एशियन गेम्स 2026 से पहले भारत को एक बड़ा झटका लगा है। स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ट्रेनिंग के दौरान एंकल लिगामेंट फटने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। जैवलिन स्टार चोपड़ा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी इंजरी और बाकी सीजन से बाहर होने की जानकारी दी। उन्हें ट्रेनिंग के दौरान एंकल में लीगामेंट टियर हुआ। नीरज अब एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं हैं। एशियन गेम्स के अलावा नीरज तीन बड़े मुक़ाबले से भी बाहर हो गए हैं। हाल ही में उन्होंने लॉजेन डायमंड लीग में सीजन का सबसे अच्छा 88.05m का प्रदर्शन किया था।
हालांकि, उन्होंने मजबूती दिखाते हुए यह भी कहा कि परेशानियां और झटके इस सफर का हिस्सा हैं. फिलहाल उनका पूरा ध्यान अपनी रिकवरी पर है।
नीरज चोपड़ा इन बड़े टूर्नामेंट से भी हुए बाहर
5 सितंबर – डायमंड लीग फ़ाइनल
13 सितंबर – वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट
28 सितंबर – एशियन गेम्स 2026
जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स से पहले नीरज चोपड़ा का न होना भारत के लिए एक बड़ा झटका होगा. एशिन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेंगे और नीरज चोपड़ा अब पुरुषों के जैवलिन थ्रो में अपना खिताब बचाने का मौका गंवा देंगे।