Nepal-China border floods : नेपाल के रसुवा जिले में मानसून की बारिश के कारण एक नदी में बाढ़ आ जाने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई तथा 19 अन्य लापता हो गए। साथ ही बाढ़ के कारण देश को चीन से जोड़ने वाला ‘‘फ्रेंडशिप ब्रिज’’(“Friendship Bridge”) बह गया है। खबरों के अनुसार, चीन में सोमवार रात को मूसलाधार मानसूनी बरसात (Heavy monsoon rain) के कारण नेपाल में भोटेकोशी नदी (Bhotekoshi River) में बाढ़ आ गई थी। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) के महानिदेशक दिनेश भट्ट ने संवाददाताओं से कहा, “अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है, एक व्यक्ति घायल हुआ है, 19 लोग लापता हैं और 57 लोगों को बचा लिया गया है।”
पढ़ें :- Bangladesh fire : बांग्लादेश में समुद्र तटीय कॉक्स बाजार में आग लगने से 10 की मौत , नौ लोग घायल
नेपाल सरकार ने बाढ़ में मारे गए लोगों के परिजनों को 200,000 रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।
लापता व्यक्तियों में छह चीनी नागरिक और तीन पुलिसकर्मी शामिल हैं।
भट्ट ने बताया कि मंगलवार को काठमांडू से 120 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित रसुवा जिले के कुछ हिस्सों में अचानक आई बाढ़ ने मितेरी ब्रिज, रसुवागढ़ी जलविद्युत संयंत्र और नेपाल-चीन सीमा के पास स्थित ड्राई पोर्ट के कुछ हिस्सों को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।
नदी में आई बाढ़ में 23 मालवाहक कंटेनर, छह मालवाहक ट्रक और 35 इलेक्ट्रिक वाहन भी बह गए। बाढ़ ने जिले की चार जलविद्युत परियोजनाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे राष्ट्रीय विद्युत ग्रिड को कम से कम 211 मेगावाट बिजली की आपूर्ति प्रभावित हुई है।