1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नेपाल कस्टम का सिस्टम अपग्रेड जारी, सोनौली बॉर्डर पर रोज 300 माल वाहक की लंबी कतार,एक लेने पूरी तरह बाधित

नेपाल कस्टम का सिस्टम अपग्रेड जारी, सोनौली बॉर्डर पर रोज 300 माल वाहक की लंबी कतार,एक लेने पूरी तरह बाधित

नेपाल कस्टम का सिस्टम अपग्रेड जारी, सोनौली बॉर्डर पर रोज 300 माल वाहक की लंबी कतार,एक लेने पूरी तरह बाधित

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भारत-नेपाल सीमा के सोनौली में मालवाहक वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। एक महीने से यह स्थिति बनी हुई है। एक लेन पूरी तरह मालवाहक वाहनों से भरी रहती है। दूसरी लेन से अन्य वाहनों की आवाजाही जारी है।

पढ़ें :- Lucknow News: राजधानी लखनऊ में शनिवार को बंद रहेंगे प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूल

रोजाना भारत से नेपाल में 300 से 400 मालवाहक वाहन प्रवेश करते हैं। विभिन्न प्रांतों से लगभग 400 मालवाहक वाहन सीमा पर पहुंचते हैं। भारतीय कस्टम क्लियरेंस की प्रक्रिया के कारण इन वाहनों को रुकना पड़ता है।

नेपाल कस्टम में एक माह से सिस्टम अपग्रेड का काम चल रहा है। बेलहिया कस्टम का पूरा सिस्टम काठमांडू से संचालित हो रहा है। वाहनों की एंट्री, एग्जिट, बिलिंग और प्लांट क्वारंटाइन की रिपोर्ट में देरी हो रही है। सर्वर डाउन की समस्या भी बार-बार सामने आ रही है।

भैरहवा कस्टम के प्रमुख राम प्रसाद रेगमी ने बताया कि सिस्टम अपग्रेड के कारण परेशानी हो रही है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नेपाल कस्टम में रात 12 बजे तक काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन लगभग 300 वाहन भारत से नेपाल में प्रवेश कर रहे हैं।

पढ़ें :- नौतनवा की सफाई व्यवस्था को मिली रफ्तार, बृजेश मणि त्रिपाठी ने 10 ई-रिक्शा को दिखाई हरी झंडी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...