1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नेपाल भारत मैत्री संघ अध्यक्ष बेलहिया ने अस्थायी पुलिस पोस्ट पर फहराया झंडा

नेपाल भारत मैत्री संघ अध्यक्ष बेलहिया ने अस्थायी पुलिस पोस्ट पर फहराया झंडा

नेपाल भारत मैत्री संघ अध्यक्ष बेलहिया ने अस्थायी पुलिस पोस्ट पर फहराया झंडा

By विजय चौरसिया 
Updated Date

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज ::  सोनौली बॉर्डर से सटे नेपाल भारत मैत्री संघ उपशाखा बेलहिया के अध्यक्ष पशुपति कान्दु के नेतृत्व में आज बसडिलवा स्थित अस्थायी पुलिस पोस्ट परिसर में एक विशेष झंडा फहराने का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

पढ़ें :- पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर के तरफ से लखनऊ जेल से भेजे 26 केस कोर्ट में दर्ज 

इस कार्यक्रम का उद्देश्य नेपाल और भारत के बीच आपसी सद्भाव, मैत्रीपूर्ण संबंध तथा सीमा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम के अंतर्गत नेपाली राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

अपने संबोधन में अध्यक्ष पशुपति कान्दु ने कहा कि नेपाल–भारत संबंध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक रूप से गहराई से जुड़े हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सीमा क्षेत्र में शांति बनाए रखने और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए दोनों देशों के नागरिकों एवं सुरक्षा बलों के बीच और अधिक समन्वय आवश्यक है।

इस अवसर पर अस्थायी पुलिस पोस्ट के प्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों, संघ के अन्य पदाधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया और दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

स्थानीय समुदाय ने इस झंडा फहराने के कार्यक्रम का सकारात्मक स्वागत किया और विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।

पढ़ें :- Bihar Election 2025: चिराग पासवान को बस इतनी सीटें देने को तैयार बीजेपी; पिछले बार 137 सीटों पर लड़ी थी एलजेपी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...