Ampere Magnus Neo : ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने भारत में अपना नया अपडेटेड 2026 एम्पीयर मैग्नस नियो लॉन्च कर दिया है। वहीं इसकी कीमत की बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹86,999 रखी गई है।
पढ़ें :- Toyota Yaris Cross : हाईटेक फीचर्स के साथ लौटी टोयोटा यारिस क्रॉस! ,6 साल बाद दमदार फेसलिफ्ट
सब्सिडी
लुक की बात करें तो खास बात ये है कि कीमत पिछले मॉडल जैसी ही बनी हुई है। सरकार की PM e-Drive स्कीम के तहत इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर ग्राहकों को ₹5,000 तक की सब्सिडी का फायदा भी मिल सकता है। नया Magnus Neo सीधे तौर पर बजट इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में TVS Orbiter V1 और Hero Vida VX2 जैसे मॉडलों को टक्कर देता है।
बैटरी और पावरट्रेन
इसमें 2.4 kW का BLDC हब मोटर दिया गया है, जो 110 Nm का जबरदस्त व्हील टॉर्क जनरेट करता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 2.3 kWh की LAmpere Magnus NeoFP बैटरी मिलती है, जो IP67 रेटिंग के साथ आती है।
रेंज
IDC के हिसाब से करीब 118 किलोमीटर तक चल सकता है।
स्पीड
अगर स्पीड की बात करें तो इसकी टॉप स्पीड 65 kmph तक जाती है।
पढ़ें :- Mercedes-Benz : भारत में बंद हुई मर्सिडीज बेंज की 4 गाड़ियां , टेक्नोलॉजी पर फोकस
चार्जर
इस इलेक्ट्रिक व्हीकल को 7.5A के ऑफ-बोर्ड चार्जर से 0 से 80% तक चार्ज होने में करीब 5 घंटे लगते हैं। Ampere का दावा है कि इसकी बैटरी 10 साल तक आराम से चल सकती है, और इसे -40°C से लेकर 60°C तक के टेम्परेचर में टेस्ट किया गया है।
वारंटी
बैटरी पर आपको 5 साल या 75,000 km तक की वारंटी मिलती है, जबकि पूरे गाड़ी की वारंटी 3 साल या 30,000 km तक की है।