1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. New Governor List: महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों के राज्यपाल बदले; जानिए किसको कहां की मिली कमान

New Governor List: महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों के राज्यपाल बदले; जानिए किसको कहां की मिली कमान

New Governor List: महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, झारखंड समेत देश के कई राज्यों के नए राज्यपालों की नियुक्ति की गयी है। साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुडुचेरी के उपराज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक की नई नियुक्ति की है। राष्ट्रपति भवन की ओर से शनिवार रात को जारी एक विज्ञप्ति जारी कर के बारे में जानकारी दी गयी है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

New Governor List: महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, झारखंड समेत देश के कई राज्यों के नए राज्यपालों की नियुक्ति की गयी है। साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुडुचेरी के उपराज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक की नई नियुक्ति की है। राष्ट्रपति भवन की ओर से शनिवार रात को जारी एक विज्ञप्ति जारी कर के बारे में जानकारी दी गयी है।

पढ़ें :- Ladakh Flower Gardens : लद्दाख में खुला फ्लावर गार्डन, मात्र इतने की है टिकट

राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के अनुसार, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने गुलाब चंद कटारिया की जगह ली है, जिन्हें केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनकी जगह गुलाब चंद कटारिया को नियुक्त किया गया है जो फिलहाल असम के राज्यपाल हैं।

लक्ष्मण प्रसाद आचार्य अब असम के नये राज्यपाल होंगे और उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं, ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का नया राज्यपाल बनाया गया है, जबकि महाराष्ट्र के नये राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन नियुक्त किए गए हैं। राष्ट्रपति ने संतोष कुमार गंगवार को झारखंड और जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का नया राज्यपाल नियुक्त किया है।

महाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेता हरिभाऊ किसनराव बागड़े को कलराज मिश्र की जगह राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। रमन डेका को छत्तीसगढ़ और सी.एच. विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, के. कैलाशनाथ को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार, सभी नियुक्तियां उनके कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।

पढ़ें :- नंदीग्राम में बीजेपी का बड़ा खेला, अब कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान गिरफ्तार, ममता बनर्जी ने कुछ घंटे पहले ही किया था समर्थन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...