1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. New Maruti Dezire : 22 kmpl की माइलेज और प्रीमियम फीचर के साथ नई मारुति डिजायर जल्द होगी लॉन्च

New Maruti Dezire : 22 kmpl की माइलेज और प्रीमियम फीचर के साथ नई मारुति डिजायर जल्द होगी लॉन्च

Maruti Dezire 2024 : मारुति सुजुकी की न्यू जनरेशन डिजायर (New Generation Dzire) को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो ऑटो मेकर न्यू जनरेशन सेडान को कुछ प्रीमियम फीचर्स के साथ लाने की तैयारी कर रही है। टेस्ट मॉडल को सनरूफ की साथ देखा गया है। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इस कार में इलेक्ट्रिक सनरूफ दे सकती है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Maruti Dezire 2024 : मारुति सुजुकी की न्यू जनरेशन डिजायर (New Generation Dzire) को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो ऑटो मेकर न्यू जनरेशन सेडान को कुछ प्रीमियम फीचर्स के साथ लाने की तैयारी कर रही है। टेस्ट मॉडल को सनरूफ की साथ देखा गया है। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इस कार में इलेक्ट्रिक सनरूफ दे सकती है।

पढ़ें :- Ducati Formula 73 : भारत में लॉन्च होते ही बंद करनी पड़ी बाइक की बुकिंग...Sold-out!

न्यू जनरेशन डिजायर (New Generation Dzire) के इंटीरियर (Interior) की बात करें तो यह कुछ हद तक स्विफ्ट जैसा हो सकता है, लेकिन डैशबोर्ड लेआउट में फ्रोंक्स की झलक देखने मिलेगी। इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ फ्लोटिंग 9.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट, माउंटेड क्रूज़ कंट्रोल और इंफोटेनमेंट बटन के साथ एक मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एक ऑटोमेटिक एसी, की-लेस एंट्री और गो से लैस होगी।

अपकमिंग डिजायर में 360-डिग्री कैमरा मिलने की भी संभावना है, इसमें ब्रश्ड एल्युमीनियम और फॉक्स वुड टच के साथ हल्का डुअल-टोन पेंट स्कीम मिल सकता है। स्पाई शॉट्स से मालूम पड़ता है कि 2024 मारुति डिजायर रियर प्रोफाइल को छोड़कर, नई स्विफ्ट के समान दिखेगी. सेडान में एक सपाट रूफ और एक नया रियर ग्लास मिलेगा।

नई सेडान में एक बड़ी ग्रिल, एक क्लैमशेल बोनट, खास कट और क्रीज के साथ नया बम्पर और नए 5-स्पोक अलॉय व्हील मिलेंगे. इसमें नए पिलर्स और डोर्स और नया रियर बम्पर और अपडेटेड टेल-लाइट्स मिलेंगे।

इंजन की बात करें तो न्यू जेनरेशन मारुति डिजायर (New Generation Maruti Dezire) में एक नया 1.2-लीटर 3-सिलेंडर जेड-सीरीज पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 82bhp पॉवर और 108Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है और यह माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम को भी सपोर्ट करता है। इसके ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी शामिल होने की उम्मीद है, साथ ही कंपनी इसे सीएनजी वर्जन में भी लाएगी।

पढ़ें :- TESLA Switch & Save Carnival : TESLA ने भारत में निकाला खास ऑफर, जानें डिटेल्स

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...