Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में मिठाई की दुकानों पर नया नियम लागू, अब ट्रे पर लिखनी होगी ‘Use By Date’

यूपी में मिठाई की दुकानों पर नया नियम लागू, अब ट्रे पर लिखनी होगी ‘Use By Date’

By Sushil Sah 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में त्योहारों के मौसम में मिठाई खरीदने वाले ग्राहकों के लिए नया नियम लागू हो गया है। 15 अक्टूबर 2026 से राज्य के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने दुकानों पर बेचने के लिए रखी जाने वाली मिठाइयों पर ‘Use By Date’ यानी इस्तेमाल की अंतिम तारीख प्रदर्शित करना अनिवार्य कर दिया है। खुली मिठाइयों के साथ-साथ ट्रे, काउंटर और बिक्री के लिए रखे गए स्टॉक पर भी यह नियम लागू होगा। इसका उद्देश्य है ग्राहकों को मिठाई की ताजगी और उसे सुरक्षित रूप से इस्तेमाल करने की अवधि की जानकारी देना।

पढ़ें :- ‘पदक लाओ, पद पाओ’! योगी सरकार की खेल नीति से बदल रहा यूपी, CM योगी ने बताया कैसे मिल रही खिलाड़ियों को नई पहचान

मिठाई की ट्रे पर क्या लिखना होगा?

मिठाई विक्रेताओं को नए निर्देश के तहत बिक्री के स्थान पर ऐसी जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करनी होगी, जिससे ग्राहक जान सकें कि संबंधित मिठाई का इस्तेमाल किस तारीख तक किया जा सकता है। इससे ग्राहकों को केवल दुकानदार की बात पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और वे मिठाई खरीदने से पहले उसकी निर्धारित उपयोग का समय देख सकेंगे।

सभी मिठाइयों की एक्सपायरी डेट एक जैसी नहीं होगी

FSDA यानी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अनुसार, सभी मिठाइयों के लिए एक समान शेल्फ लाइफ तय नहीं की गई है। मिठाई कितने समय तक सुरक्षित रह सकती है, यह उसके प्रकार, सामग्री, बनाने की प्रक्रिया और स्टोरेज की स्थिति पर निर्भर करेगा। अलग-अलग मिठाइयों की उपयोग अवधि एक दिन से लेकर 30 दिन तक हो सकती है। इसलिए दुकानदारों को संबंधित मिठाई के अनुसार ‘Use By Date’ तय करके प्रदर्शित करनी होगी।

पढ़ें :- लखनऊ में नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग पर FSDA का बड़ा एक्शन, 14 प्रतिष्ठानों का लाइसेंस रद और 29 निलंबित

नियम क्यों लागू किया गया?

खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में यह पता चला कि कई जगह ग्राहकों को मिठाइयों के निर्माण और उनकी उपयोग की अवधि के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही थी। त्योहारों के दौरान पुरानी या खराब मिठाइयों की बिक्री से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी जोखिम को ध्यान में रखते हुए विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है।

ग्राहकों को क्या ध्यान रखना चाहिए?

मिठाई खरीदते समय ट्रे या काउंटर पर लिखी ‘Use By Date’ जरूर देखें।

मिठाई की गुणवत्ता, गंध और रखरखाव पर ध्यान दें।

पढ़ें :- अलीगढ़ में BJP के 3 नेताओं पर महिला से गैंगरैप और मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी न होने पर उठे सवाल

निर्धारित उपयोग अवधि बीत जाने के बाद मिठाई का सेवन न करें।

दुकानदार से मिठाई के रखरखाव और उसकी उपयोग अवधि की जानकारी जरूर लें।

बता दें कि इस नियम से उत्तर प्रदेश में मिठाई की खरीद-बिक्री में पारदर्शिता बढ़ने और ग्राहकों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ चुनने में मदद मिलने की काफी उम्मीद है।

Advertisement