New Year Offer: अगर आप नए साल पर नया 5जी स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, कुछ पॉपुलर स्मार्टफोन ने अपने स्मार्टफोन के दाम घटा दिये हैं, जिसमें रियलमी और नथिंग जैसे ब्रांड भी शामिल हैं। जिसके बाद यूजर्स के पास इन कंपनियों के स्मार्टफोन्स को सस्ते दामों के खरीदने का मौका है। आइये, इसके डिटेल्स के बारे में जान लेते हैं-
पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत
रियलमी के इन स्मार्टफोन्स के दाम घटे
रियलमी कंपनी ने अपने Realme 13+ 5G फोन की कीमत में 2 हजार रुपये का कटौती की है। जिसके बाद इस को 20 हजार के बजट में खरीदा जा सकता है। Realme 13+ 5G के 8GB रैम + 128GB वेरिएंट की कीमत 22,999 से घटकर 20,999 रुपये रन गयी है, जबकि 8GB रैम + 256GB वेरिएंट की कीमत 24,999 से घटकर 22,999 रुपये रह गयी है। वहीं, Realme 13+ 5G के 12GB रैम + 512GB वेरिएंट की कीमत 26,999 से 2,000 रुपये घटकर 24,999 रुपये रह गयी है। इसके अलावा, Realme 13 Pro और Realme 13 Pro+ पर जहां 3 हजार रुपये का प्राइस कट किया गया है।
Realme 13+ 5G के स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले- 6.67″ FHD+ 120Hz OLED
पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप
प्रोसेसर- MediaTek Dimensity 7300 Energy
स्टोरेज- 12GB RAM + 256GB स्टोरेज, 14GB डायनामिक RAM
ओएस- Android 14 + realme UI
कैमरा- 50MP बैक कैमरा, 16MP सेल्फी कैमरा
बैटरी- 5,000mAh बैटरी, 80W अल्ट्रा चार्ज
पढ़ें :- दिवाली पर Zomato से होगी जबरदस्त 'मेहमान नवाजी'! ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप ने लॉन्च किया नया फीचर
नथिंग फोन 2 के दाम भी घटे
नथिंग फोन 2 का 256 जीबी वेरिएंट को भी सस्ते दामों में खरीदने का मौका है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर स्टाइलिश डिजाइन और एडवांस्ड फीचर्स वाला यह फोन बैंक और कुछ एक्स्ट्रा ऑफर्स के साथ सस्ते दामों में मिल रहा है। न्यू ईयर सेल के मौके पर नथिंग फोन 2 को डिस्काउंट के बाद 54,999 रुपये की जगह 37,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिये खरीदारी पर 5 प्रतिशत का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा, जबकि वनकार्ड के जरिये 500 रुपये की अतिरिक्त छूट हासिल कर सकते हैं। साथ ही 23,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।
Nothing Phone 2 के स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले- 6.7-इंच LTPO OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन
प्रोसेसर- Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर
स्टोरेज- 12GB रैम और 512GB स्टोरेज
पढ़ें :- Vivo X500 FE : वीवो एक्स500 एफई लॉन्च से पहले IMDA और SGS पर हुआ लिस्ट , जानें बैटरी और फीचर्स
ओएस- एंड्रॉइड 13 (अपग्रेडेबल)
कैमरा- डुअल 50MP रियर कैमरा, 32MP फ्रंट कैमरा
बैटरी- 4,700mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
नोट- लेख में जिन स्मार्टफोन का जिक्र किया गया है, उनके दामों में समय के साथ बदलाव भी किया जा सकता है।