New York Shootout : न्यूयॉर्क शहर के टेस्ट ऑफ द सिटी लाउंज में एक व्यक्ति द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। खबरों के अनुसार,न्यूयॉर्क पुलिस आयुक्त जेसिका टिश के अनुसार, यह घटना 903 फ्रैंकलिन एवेन्यू स्थित टेस्ट ऑफ द सिटी लाउंज में सुबह करीब 3.30 बजे हुई। भीड़ भाड़ वाले इस स्थल के अंदर हुए विवाद से भड़की हिंसा में कई हमलावरों ने गोलीबारी की और फिर सड़कों पर भाग निकले।
पढ़ें :- Saudi Arabia-Houthi attack : अदन एयरपोर्ट पर हूतियों ने छोड़ी मिसाइलें , सऊदी अरब ने मार गिराने किया दावा
गोलीबारी में मारे गए कुल 11 लोगों में आठ पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं, जबकि मारे गए लोगों में दो पुरुष शामिल हैं, एक 27 वर्षीय और दूसरा 35 वर्षीय। तीसरे मृतक की पहचान और उम्र की पुष्टि अभी बाकी है।