1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने जेकब ओरम को दी बड़ी ज़िम्मेदारी; जानिए कब-कहां खेले जाएंगे मैच

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने जेकब ओरम को दी बड़ी ज़िम्मेदारी; जानिए कब-कहां खेले जाएंगे मैच

Jacob Oram Appointed New Zealand Bowling coach: भारत को अगले दो महीनों में दो टेस्ट सीरीज घर पर ही खेलनी है, जिसमें से एक सीरीज में उसके सामने न्यूजीलैंड की टीम होगी। इस सीरीज में न्यूजीलैंड के पूर्व ऑल राउंडर जैकब ओरम कीवी टीम के बॉलिंग कोच होंगे। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Jacob Oram Appointed New Zealand Bowling coach: भारत को अगले दो महीनों में दो टेस्ट सीरीज घर पर ही खेलनी है, जिसमें से एक सीरीज में उसके सामने न्यूजीलैंड की टीम होगी। इस सीरीज में न्यूजीलैंड के पूर्व ऑल राउंडर जैकब ओरम कीवी टीम के बॉलिंग कोच होंगे।

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

जैकब ओरम 7 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के बॉलिंग कोच का कार्यभार संभालेंगे। ओरम को तीन क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप और चार टी20 वर्ल्ड कप खेलने का अनुभव है। वह टीम के हेड कोच गैरी स्टीड साथ ब्लैककैप्स के लिए काम करेंगे। बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 16 अक्टूबर से होने जा रहा है। मौजूदा वोर्डल टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र में यह एक अहम सीरीज होगी।

भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

पहला टेस्ट: 16 से 20 अक्टूबर तक बेंगलुरु में खेला जाएगा।

दूसरा टेस्ट: 24 से 28 अक्टूबर तक पुणे में खेला जाएगा।

पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण ​देखा

तीसरा टेस्ट: 1 से 5 नवंबर तक मुंबई खेला जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...