1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. अदिति राव हैदरी की शादी की खबर निकली झूठी, 1 पोस्ट ने मचा दी सनसनी

अदिति राव हैदरी की शादी की खबर निकली झूठी, 1 पोस्ट ने मचा दी सनसनी

बॉलीवुड अदाकारा अदिति राव हैदरी (Bollywood actress Aditi Rao Hydari) की शादी की खबरें बुधवार से इंटरनेट पर छाई हुई हैं। चर्चा थीं कि अदिति राव (Aditi Rao) ने साउथ एक्टर सिद्धार्थ के साथ एक्ट्रेस की गुपचुप शादी कर ली है, लेकिन दोनों की शादी की खबरों गलत साबित हुई हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। बॉलीवुड अदाकारा अदिति राव हैदरी (Bollywood actress Aditi Rao Hydari) की शादी की खबरें बुधवार से इंटरनेट पर छाई हुई हैं। चर्चा थीं कि अदिति राव (Aditi Rao) ने साउथ एक्टर सिद्धार्थ के साथ एक्ट्रेस की गुपचुप शादी कर ली है, लेकिन दोनों की शादी की खबरों गलत साबित हुई हैं। इसका खुलासा खुद खूबसूरत एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) ने किया है। उन्होंने बताया कि आखिर सच क्या है?

पढ़ें :- ताइवानी सुपरस्टार चेंग चांग फैन को भारतीय लड़की से हुआ प्यार, इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर की रिलेशनशिप की पुष्टि

अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) शाही परिवार की राजकुमारी हैं। एक्टर सत्यदीप मिश्रा के साथ उन्होंने पहली शादी की, लेकिन ये शादी 4 साल में ही टूट गई। साल 2013 में अलग होने अदिति का नाम साउथ एक्टर सिद्धार्थ के जुड़ा। पिछले दिनों खबरें आईं कि दोनों ने तेलंगाना के वानापर्थी जिले के श्रीरंगपुरम में श्री रंगनायकस्वामी मंदिर में शादी की है, लेकिन अब अदिति ने शादी की सच्चाई से सनसनी फैला दी है।

अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) ने अपनी शादी का सच दुनिया के सामने रखा है। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह एक्टर सिद्धार्थ के साथ नजर आ रही है। तस्वीर के साथ उन्होंने बताया कि अभी सिर्फ सगाई हुई है। तस्वीर में अदिति और सिद्धार्थ दोनों अपनी इंगेजमेंट रिंग को प्लांट करती दिखाई दे रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने रेड हार्ट इमोजी के साथ लिखा- उन्होंने हां कर दी। इंगेज्ड।

अदिति के इस पोस्ट पर फैंस और दोस्त उन्हें बधाई दे रहे हैं। इसके साथ कुछ ऐसे भी हैं, जो शादी के बारे में पूछ रहे हैं। आपको बता दें कि अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ पिछले काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। सोशल मीडिया पर रील्स शेयर करने से लेकर साथ में इवेंट अटेंड करने तक दोनों अक्सर साथ नजर आते थे। हालांकि, रिश्ते को लेकर अदिती और सिद्धार्थ ने कभी बात नहीं की। इस पोस्ट के साथ उन्होंने अपने रिश्ते को भी ऑफिशियल कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें, तो दोनों को 2021 में अपनी फिल्म ‘महा समुंद्रम’ की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे।

पढ़ें :- Promo Viral : भोजपुरी बवाल में मल्लिका शेरावत के साथ फ्लर्ट करते दिखे तेज प्रताप यादव, हाथ देखकर बताया भविष्य

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...