1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अगली बार कुछ लोगों का भूत ‘बूथ’ उतारेगा, और कुछ नहीं कहना…अखिलेश यादव का सीएम योगी पर बड़ा हमला

अगली बार कुछ लोगों का भूत ‘बूथ’ उतारेगा, और कुछ नहीं कहना…अखिलेश यादव का सीएम योगी पर बड़ा हमला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, अगली बार कुछ लोगों का भूत ‘बूथ’ उतारेगा, और कुछ नहीं कहना है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, अगली बार कुछ लोगों का भूत ‘बूथ’ उतारेगा, और कुछ नहीं कहना है। शुक्रवार को सीएम योगी के दिए गए एक बयान पर अखिलेश यादव ने ये पलटवार किया है।

पढ़ें :- रिपोर्ट : केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने मंत्रिपद का उठाया फायदा? अपने ही मंत्रालय से 'खीरे की खेती' के लिए ली 99 लाख रुपये की सब्सिडी

पढ़ें :- अमेरिका ने ईरान के सिरिक और केश्म द्वीप पर की एयरस्ट्राइक, हमले से 8 दिन बाद ही डील टूटी?

दरअसल, सीएम योगी ने मुहर्रम जुलूस और कांवड़ यात्रा की तुलना करते हुए कहा कि सरकार ने सभी धर्मों के पर्वों को लेकर सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियम तय किए हैं। उन्होंने कहा कि, मुहर्रम जुलूस को लेकर कोई पाबंदी नहीं थी लेकिन कुछ लोगों ने ताजिये की ऊंचाई को लेकर जानबूझकर नियमों का उल्लंघन किया। जौनपुर में इसी वजह से एक बड़ा हादसा हुआ जिसमें तीन लोगों की मौत हुई। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में जब लोग जानबूझकर माहौल बिगाड़ते हैं तो “लातों के भूत हैं बातों से मानेंगे नहीं” वाली नीति अपनानी पड़ती है।

 

पढ़ें :- शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में शामिल हुआ लश्कर आतंकी, पाक क्रिकेटरों का टेरर लव हुआ एक्सपोज

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...