Nigerian Army Air Strikes : नाइजीरिया की सेना ने देश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में एक बड़ी सैन्य कार्रवाई करते हुए कम से कम 35 संदिग्ध इस्लामिक चरमपंथियों (Islamic extremists) को हवाई हमलों में ढ़ेर कर दिया है। सेना की ये कार्रवाई बोर्नो प्रांत के कुम्शे क्षेत्र (Kumshe Region, Borno Province) में की गई, जो कैमरून की सीमा ( Cameroon border) से लगा हुआ है। नाइजीरिया इस समय बोको हराम और अन्य जिहादी संगठनों (Jihadi organizations) की बढ़ती गतिविधियों से जूझ रहा है, जो वर्षों से देश की सुरक्षा और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं।
पढ़ें :- Humanoid robot 'Yuni' ice skating : ओलंपिक चैंपियन के साथ बर्फ पर थिरका ह्यूमनॉइड रोबोट युनी', रूसी लोककथा 'द फ्रॉग प्रिंसेस' पर आधारित प्रस्तुति
ठिकानों पर किया हवाई हमला
नाइजीरियाई वायुसेना के प्रवक्ता एहिमेन एजोडामे (Nigerian Air Force spokesman Ehimen Ejodame) ने जानकारी दी कि यह हवाई हमला आतंकवादियों के चार अलग-अलग ठिकानों पर किया गया। जहां आतंकवादी इकठ्ठा हो रहे थे। उन्होंने बताया कि चरमपंथियों ने इलाके में तैनात सैनिकों पर हमले की योजना बनाई थी और उनके इस कदम की जानकारी मिलने के बाद ही सेना ने जवाबी कार्रवाई की। एजोडामे के अनुसार इस अभियान के बाद क्षेत्र में सैनिकों से संपर्क दोबारा स्थापित किया गया है और फिलहाल हालात स्थिर बताए जा रहे हैं।
यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब नाइजीरिया की सरकार, खासकर राष्ट्रपति बोला टीनुबू की नेतृत्व वाली प्रशासन, आतंकवाद और चरमपंथ पर काबू पाने की कोशिशों में जुटी है। बोको हराम जैसे आतंकी संगठन 2009 से नाइजीरिया में सक्रिय हैं और देश के कई इलाकों में दहशत फैलाए हुए हैं। इस संगठन ने अब तक नाइजीरिया में हजारों लोगों की जान ली है।