1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. नीतीश कैबिनेट का विस्तार आज शाम 3.30 बजे, BJP हाईकमान ने फाइनल की बिहार में मंत्रियों की लिस्ट

नीतीश कैबिनेट का विस्तार आज शाम 3.30 बजे, BJP हाईकमान ने फाइनल की बिहार में मंत्रियों की लिस्ट

बिहार में शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे नीतीश कुमार कैबिनेट (Nitish Kumar Cabinet) विस्तार होना है। सूत्रों के मुताबिक इससे पहले बीजेपी ने बिहार यूनिट के पास मंत्रीपद की शपथ लेने जा रहे विधायकों की लिस्ट भेज दी है। बता दें कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से पहले कैबिनेट विस्तार को लेकर बीजेपी रणनीति के साथ आगे बढ़ना चाह रही है।

By santosh singh 
Updated Date

पटना। बिहार में शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे नीतीश कुमार कैबिनेट (Nitish Kumar Cabinet) विस्तार होना है। सूत्रों के मुताबिक इससे पहले बीजेपी ने बिहार यूनिट के पास मंत्रीपद की शपथ लेने जा रहे विधायकों की लिस्ट भेज दी है। बता दें कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से पहले कैबिनेट विस्तार को लेकर बीजेपी रणनीति के साथ आगे बढ़ना चाह रही है।

पढ़ें :- Vande Bharat Sleeper :  दूसरी वंदे भारत स्लीपर इस दिन होगी लॉन्च , जानें रूट और स्टॉपेज

सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव से पहले BJP कोई नाराजगी मोल नहीं लेना चाहती है। सीएम नीतीश कुमार भी चाहते हैं कि लोकसभा चुनाव से पहले कैबिनेट विस्तार हो जाए। जेडीयू (JDU) की लिस्ट भी तैयार बताई जा रही है। जिन नेताओं को मंत्री पद की शपथ लेना है, उन्हें पटना में रहने के लिए कहा गया है।

गया दौरे पर हैं राज्यपाल

बता दें कि बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अरलेकर (Governor Rajendra Arlekar) आज गया के दौरे पर हैं। वह दोपहर तक पटना लौटेंगे। इससे पहले नीतीश ने आज कैबिनेट मीटिंग भी बुलाई है। माना जा रहा है कि यह लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से पहले आखिरी कैबिनेट मीटिंग हो सकती है।

बनाए जा सकते हैं 27 और मंत्री

पढ़ें :- IND vs NZ Toss : भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें- प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को मिला मौका

बता दें कि फिलहाल नीतीश कैबिनेट (Nitish Cabinet) में कुल 9 मंत्री हैं। इसमें बीजेपी कोटे से सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया गया था। बिहार कैबिनेट (Bihar Cabinet)  में कुल 36 मंत्री हो सकते हैं। अभी नीतीश कुमार सहित 9 मंत्री हैं। यानी कैबिनेट में 27 मंत्री और बनाए जा सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...