1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. नीतीश सरकार ने ‘बिहार युवा आयोग’ के गठन का किया ऐलान; जानिए कैसे युवाओं को रोजगार दिलाने का करेगा काम

नीतीश सरकार ने ‘बिहार युवा आयोग’ के गठन का किया ऐलान; जानिए कैसे युवाओं को रोजगार दिलाने का करेगा काम

Bihar Youth Commission: बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले ही सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस दौरान विपक्षी दलों की ओर से बेरोजगारी के मुद्दे को ज़ोर-शोर से उठाया जा रहा है। इसी बीच राज्य की नीतीश सरकार ने युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। कैबिनेट की बैठक में बिहार युवा आयोग के गठन पर मुहर लगा दी गयी है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Bihar Yuva Aayog: बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले ही सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस दौरान विपक्षी दलों की ओर से बेरोजगारी के मुद्दे को ज़ोर-शोर से उठाया जा रहा है। इसी बीच राज्य की नीतीश सरकार ने युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। कैबिनेट की बैठक में बिहार युवा आयोग के गठन पर मुहर लगा दी गयी है।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि बिहार के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, उन्हें प्रशिक्षित करने तथा सशक्त और सक्षम बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बिहार युवा आयोग के गठन का निर्णय लिया है और आज कैबिनेट द्वारा बिहार युवा आयोग के गठन की मंजूरी भी दे दी गई है। समाज में युवाओं की स्थिति में सुधार और उत्थान से संबंधित सभी मामलों पर सरकार को सलाह देने में इस आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार सुनिश्चित करने के लिए सरकारी विभागों के साथ यह आयोग समन्वय भी करेगा।”

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें

कैसे काम करेगा बिहार युवा आयोग

सीएम नीतीश ने आगे लिखा, “बिहार युवा आयोग में एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष और सात सदस्य होंगे, जिनकी अधिकतम उम्र सीमा 45 वर्ष होगी। यह आयोग इस बात की निगरानी करेगा कि राज्य के स्थानीय युवाओं को राज्य के भीतर निजी क्षेत्र के रोजगारों में प्राथमिकता मिले, साथ ही राज्य के बाहर अध्ययन करने वाले और काम करने वाले युवाओं के हितों की भी रक्षा हो। सामाजिक बुराइयों को बढ़ावा देने वाले शराब एवं अन्य मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए कार्यक्रम तैयार कर और ऐसे मामलों में सरकार को अनुशंसा भेजना भी इसका महत्वपूर्ण कार्य होगा। राज्य सरकार की इस दूरदर्शी पहल का उद्देश्य है कि इस आयोग के माध्यम से युवा आत्मनिर्भर, दक्ष और रोजगारोन्मुखी बनें ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो।”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...