1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Nitish Kumar Resigned : नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को सौंपा अपना इस्तीफा

Nitish Kumar Resigned : नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को सौंपा अपना इस्तीफा

Nitish Kumar will Resign : बिहार में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बीच रविवार को जेडीयू की बैठक के बाद सीएम नीतीश कुमार अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बैठक के बाद नीतीश कुमार सीधे राजभवन पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Nitish Kumar Resigned : बिहार में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बीच रविवार को जेडीयू की बैठक के बाद सीएम नीतीश कुमार अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बैठक के बाद नीतीश कुमार सीधे राजभवन पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

पढ़ें :- सपा से राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पर हमलावर, अपनी हैसियत और मर्यादा को भूल रहे हैं, ऐसे बयान गठबंधन के लिए ठीक नहीं है.

सूत्रों के मुताबिक, रविवार को जेडीयू विधायकों की बैठक में नीतीश कुमार ने कहा, ‘अब साथ रहना मुश्किल है और इस्तीफे का वक्त है।’ जेडीयू बैठक के बाद वह राजभवन के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। एक समाचार एजेन्सी की खबर के मुताबिक राजभवन में नीतीश कुमार ने राज्यपाल सेमुलाकात की। इस उन्होंने राज्यपाल से कहा, ‘हमने राज्य में महागठबंधन से नाता तोड़ने का फैसला किया है।’

पढ़ें :- Viral Video : अजमेर में इजरायली महिला पर्यटक से गंदी बात, पुलिस ने सिखाया सबक

वहीं, बिहार राजभवन की ओर से नीतीश कुमार के इस्तीफे की आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है। बिहार राजभवन ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का त्यागपत्र स्वीकार किया तथा वैकल्पिक व्यवस्था होने तक उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने को कहा।’ माना जा रहा है कि इस बाद शाम 4 बजे नीतीश कुमार फिर से सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार का यह कदम उस INDIA गठबंधन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...