1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. नीतीश कुमार की नयी टीम का ऐलान, वशिष्ठ नारायण सिंह व केसी त्यागी का कद बढ़ा, जानें कार्यकारिणी में किसको क्या मिली जिम्मेदारी?

नीतीश कुमार की नयी टीम का ऐलान, वशिष्ठ नारायण सिंह व केसी त्यागी का कद बढ़ा, जानें कार्यकारिणी में किसको क्या मिली जिम्मेदारी?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar Chief Minister Nitish Kumar) ने अपनी पार्टी जनता दल यूनाईटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कमान संभालने के बाद पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (Former Chairman Rajeev Ranjan Singh alias Lalan Singh) की बनाई राष्ट्रीय कार्यकारिणी (National Executive) में बड़े बदलाव किए हैं।

By santosh singh 
Updated Date

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar Chief Minister Nitish Kumar) ने अपनी पार्टी जनता दल यूनाईटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कमान संभालने के बाद पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (Former Chairman Rajeev Ranjan Singh alias Lalan Singh) की बनाई राष्ट्रीय कार्यकारिणी (National Executive) में बड़े बदलाव किए हैं। उन्होंने बिहार प्रदेश जदयू के पूर्व अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद और पार्टी के वयोवृद्ध नेता वशिष्ठ नारायण सिंह (Vashishtha Narayan Singh) को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही पूर्व सांसद केसी त्यागी (KC Tyagi) का भी कद-पद बढ़ा दिया है। त्यागी को राजनीतिक सलाहकार और राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी (National Executive)  में नीतीश समेत कुल 22 नाम हैं। बिहार सरकार से एकमात्र मंत्री संजय झा को राष्टीय कार्यकारिणी (National Executive)  में जगह दी गई है।

पढ़ें :- लखनऊ मण्डल को दशकों बाद मिला पूर्णकालिक मण्डलीय मनोवैज्ञानिक अधिकारी

मंत्री संजय झा समेत इन्हें राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी

पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह की जगह जिन लोगों को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की अफवाह उड़ रही थी, उन्हें राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। राज्यसभा के सांसद रामनाथ ठाकुर को महासचिव बनाया गया है। बिहार सरकार के मंत्री संजय कुमार झा भी इसी पद पर हैं। इनके अलावा पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल, पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहम्मद अली अशरफ फातमी, विधान पार्षद आफाक अहमद खान, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह, राज्यसभा की पूर्व सांसद और राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष का कहकशां परवीन, विधान पार्षद कपिल हरिशचंद्र पाटिल, राज सिंह मान और पूर्व विधायक सुनील कुमार उर्फ इंजीनियर सुनील को भी राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन कोषाध्यक्ष बने

पार्टी की नई कार्यकारिणी (New National Executive) में कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी लोकसभा सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन को दी गई है।  वहीं विद्यासागर निषाद, राजीव रंजन प्रसाद, अनुप लाल, दयानंद राय, संजय कुमार और मो. निसार को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। वहीं पूर्व विधायक राजीव रंजन को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।

पढ़ें :- भारत के छात्रों को प्रधानमंत्री की क्षमा की ज़रूरत नहीं, मोदी जी को उनसे माफ़ी मांगनी चाहिए: राहुल गांधी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...