1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘पैसा नहीं तो Game नहीं’ आज भारत में ज़्यादातर athletes की यही सच्चाई…राहुल गांधी ने खिलाड़ियों से बातचीत की वीडियो को किया शेयर

‘पैसा नहीं तो Game नहीं’ आज भारत में ज़्यादातर athletes की यही सच्चाई…राहुल गांधी ने खिलाड़ियों से बातचीत की वीडियो को किया शेयर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खिलाड़ियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। इसकी वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा कि, सिस्टम से पूरी तरह निराश, आहार, आराम और प्रशिक्षण जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझते ये युवा उम्मीद और आत्मविश्वास भी खो रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खिलाड़ियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। इसकी वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा कि, सिस्टम से पूरी तरह निराश, आहार, आराम और प्रशिक्षण जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझते ये युवा उम्मीद और आत्मविश्वास भी खो रहे हैं।

पढ़ें :- IPL Final 2026: 'खिताब बड़ा है, लेकिन मैच हमारे लिए नॉर्मल ही है'- फाइनल से पहले RCB कप्तान रजत पाटीदार का बयान

कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा में खिलाड़ियों से बातचीत की। बातचीत की वीडियो को उन्होंने शेयर करते हुए लिखा कि, ‘पैसा नहीं तो Game नहीं’ – आज भारत में ज़्यादातर athletes की यही सच्चाई है। हरियाणा और देश भर से आए खिलाड़ियों के एक समूह से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना।

उन्होंने आगे लिखा, सिस्टम से पूरी तरह निराश, आहार, आराम और प्रशिक्षण जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझते ये युवा उम्मीद और आत्मविश्वास भी खो रहे हैं – ये भारत के लिए Olympic Glory छूटने से भी बड़ा नुकसान है।

जब तक हम खिलाड़ियों को सीधा समर्थन देने वाला सिस्टम नहीं लाते, खेल संघों में राजनेताओं की जगह खिलाड़ियों को ज़िम्मेदार नहीं बनाते, तब तक भारत अपनी असली क्षमता नहीं प्राप्त कर सकता। भारत में असीम प्रतिभाएं हैं – पारदर्शिता, निष्पक्षता और हर ज़रूरी सुविधा से ही सुनिश्चित हो पाएगा हर होनहार खिलाड़ी को एक समान फ़ायदा।

पढ़ें :- IPL 2026 Prize Money List : आज विजेता-रनरअप से लेकर टॉप परफॉर्मर पर होगी पैसों की बरसात, जानें- किसको मिलेगी कितनी इनामी राशि
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...