1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ये जो मन की बात और मन मर्जी की बात करते रहे हैं, कोई इनकी बात सुनना नहीं चाहता है..अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर निशाना

ये जो मन की बात और मन मर्जी की बात करते रहे हैं, कोई इनकी बात सुनना नहीं चाहता है..अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर निशाना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार कुशीनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, कुशीनगर वो इलाका है जहां डबल इंजन की सरकार को डबल काम करना चाहिए था, लेकिन डबल इंजन कुशीनगर आते आते धुआं फेंकने लगा। ना विकास किया, ना नौजवानों को नौकरी दी ना किसानों की मदद की।

By शिव मौर्या 
Updated Date

कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मंगलवार कुशीनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, कुशीनगर वो इलाका है जहां डबल इंजन की सरकार को डबल काम करना चाहिए था, लेकिन डबल इंजन कुशीनगर आते आते धुआं फेंकने लगा। ना विकास किया, ना नौजवानों को नौकरी दी ना किसानों की मदद की।

पढ़ें :- IND vs IRE 1st T20I Live : आज भारत और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा पहला टी20आई, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

इसके साथ ही कहा, 10 साल में उन्होंने ना चीनी मिल चलाई ना गन्ने की कीमत बढ़ाई। हम किसानों से कह कर जा रहे हैं सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ करेंगे, उनकी फसल की कीमत भी दिलाएंगे। नौकरी मिलेगी, किसानों का कर्ज माफ होगा, पुरानी पेंशन मिलेगी, शिक्षामित्र, बेरोजगार सबकी मदद होगी।

वहीं जो हमारी माताएं बहने जो गरीब हैं उनके खाते में हर साल 1 लाख रुपए देने का काम करेंगे। पडरौना कुशीनगर को ट्रेन से जोड़ने का काम होगा, ये लोग अच्छे दिन तो लाए नहीं 4 जून के बाद खुशियों के दिन आएंगे। सपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि, ये जो मन की बात और मन मर्जी की बात करते रहे हैं, कोई इनकी बात सुनना नहीं चाहता है, अब लोग संविधान की बात करना चाहते हैं।

 

पढ़ें :- एकादशी पर राधे-राधे सेवा समिति का सराहनीय प्रयास, डॉ. दिलीप यादव की अगुवाई में राहगीरों को पिलाया गया ठंडई शरबत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...