1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Noel Tata :  नोएल टाटा वोल्टास के चेयरमैन पद से होंगे रिटायर , जानें कौन बनेगा नया चेयरमैन

Noel Tata :  नोएल टाटा वोल्टास के चेयरमैन पद से होंगे रिटायर , जानें कौन बनेगा नया चेयरमैन

टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी वोल्टास (Voltas) के लीडरशिप में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नोएल टाटा 11 नवंबर 2026 को अपनी सेवानिवृत्ति की उम्र पूरी होने पर वोल्टास के चेयरमैन और डायरेक्टर पद से रिटायर होंगे।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Noel Tata: टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी वोल्टास (Voltas) के लीडरशिप में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नोएल टाटा 11 नवंबर 2026 को अपनी सेवानिवृत्ति की उम्र पूरी होने पर वोल्टास के चेयरमैन और डायरेक्टर पद से रिटायर होंगे। हालांकि, बोर्ड ने उन्हें 12 नवंबर 2026 से कंपनी का ‘चेयरमैन एमेरिटस’ (मानद चेयरमैन) नियुक्त किया है। 12 नवंबर से टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और सीईओ सुनील डी’सूजा वोल्टास के नए चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालेंगे ।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने टाटा को बर्बाद करने का लगाया आरोप, बोले- कारोबार नेता कब तक चुप रहेंगे? वे मोदी और शाह के खिलौने नहीं

इतना ही नहीं, कंपनी ने मई 2027 में मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालने वाले नए उत्तराधिकारी का नाम भी तय कर दिया है। वोल्टास ने रेगुलेटरी फाइलिंग ( Regulatory filing ) में बताया है कि कंपनी के बोर्ड ने नोएल टाटा को 12 नवंबर 2026 से चेयरमैन एमेरिटस नियुक्त करने की मंजूरी दी है।

वर्तमान रूम एयर कंडीशनर व्यवसाय का नेतृत्व कर रहे जयंत बालन (Jayant Balan) को नया प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया गया है, जो 25 मई 2027 से कार्यभार संभालेंगे (वर्तमान MD सीपी मुकुंदन मेनन का कार्यकाल 24 मई 2027 को पूरा होगा)।

नोएल टाटा का जन्म 12 नवंबर 1956 को हुआ था. वह 12 नवंबर 2026 को 70 साल के हो जाएंगे। कंपनी अधिनियम 2013 (Companies Act 2013) के नियमों के मुताबिक 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के किसी भी व्यक्ति को किसी कंपनी का Managing Director या Whole-time Director के रूप में नियुक्त नहीं किया जा सकता। इस उम्र तक पहुंचने के बाद न ही कोई व्यक्ति इस पद पर बना रह सकता है। इसी उम्र सीमा से जुड़े नियमों के चलते Noel Tata टाटा ग्रुप की कई कंपनियों के बोर्ड से हट रहे हैं और उन्हें लीडरशिप पद छोड़ना पड़ रहा है।

पढ़ें :- नोएल टाटा ने एन. चंद्रशेखरन के पांच साल के एक्‍सटेंशन को बताया गैरकानूनी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...