Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Northern China Floods :  उत्तरी चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही , 8 लोगों की मौत ;  4 लापता

Northern China Floods :  उत्तरी चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही , 8 लोगों की मौत ;  4 लापता

By अनूप कुमार 
Updated Date

Northern China Floods : उत्तरी चीन में अचानक आई बाढ़ जानलेवा साबित हो रही है। भारी बारिश के जलबहाव में एक कैंपस्थल आ गया जिसके कारण 8 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य लापता हो गए। खबरों के अनुसार, बाढ़ स्थानीय समयानुसार रात लगभग 10 बजे उड़द रियर बैनर में आई, जो आंतरिक मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र का एक विशाल पहाड़ी इलाका है और अपने लोकप्रिय कैंपसाइटों के लिए जाना जाता है। लापता लोगों की तलाश और बचाव कार्य जारी है।

पढ़ें :- Saudi Arabia-Houthi attack : अदन एयरपोर्ट पर हूतियों ने छोड़ी मिसाइलें , सऊदी अरब ने मार गिराने किया दावा

 भूस्खलन की घटनाएं
उत्तरी चीन में हाल के हफ्तों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन की कई घटनाएं हुई हैं। इस महीने की शुरुआत में उत्तर-पश्चिमी गांसु प्रांत में आई बाढ़ में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई थी और 33 अन्य लापता हो गए थे। भारी बारिश से देश के अन्य हिस्से भी प्रभावित हुए हैं और हांगकांग में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है।

कई सड़कें क्षतिग्रस्त
इस बीच यहां यह भी बता दें कि, चीन की राजधानी बीजिंग में हाल के दिनों में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से 44 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि एक दर्जन से अधिक लोग लापता हैं। जबकि कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई है। बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है और बड़े पैमाने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

Advertisement