1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हमारे साथ MY (माय) ही नहीं बल्कि BAAP भी है…जन विश्वास यात्रा में बोले तेजस्वी यादव

हमारे साथ MY (माय) ही नहीं बल्कि BAAP भी है…जन विश्वास यात्रा में बोले तेजस्वी यादव

, तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा मुज़फ़्फ़रपुर पहुंची, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। यहां पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, लोग बोलते है कि हम MY- माय की पार्टी है। सुनों, हमारे साथ MY (माय) ही नहीं बल्कि बाप 𝐁𝐀𝐀𝐏 भी है। (𝐁-बहुजन, 𝐀-अगड़े, 𝐀-आधी आबादी और 𝐏 से Poor ) और ये सब 𝐀 𝐭𝐨 𝐙 में आते है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार में हुई सियासी उलटफेर के बाद राजद नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव जन विश्वास यात्रा निकाल रहे हैं। तेजस्वी यादव के जन विश्वास यात्रा में बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। मुजफ्फरपुर में जन विश्वास यात्रा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि,MY (माय) ही नहीं बल्कि बाप 𝐁𝐀𝐀𝐏 भी हमारे साथ है।

पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?

दरअसल, तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा मुज़फ़्फ़रपुर पहुंची, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। यहां पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, लोग बोलते है कि हम MY- माय की पार्टी है। सुनों, हमारे साथ MY (माय) ही नहीं बल्कि बाप BAAP भी है। (𝐁-बहुजन, 𝐀-अगड़े, 𝐀-आधी आबादी और 𝐏 से Poor ) और ये सब 𝐀 𝐭𝐨 𝐙 में आते है। यहां इस जनसैलाब में देखिए- सभी 𝐀 𝐭𝐨 𝐙 जाति, वर्ग और मज़हब के लोग है।

बता दें कि, बीते दिनों जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार ने गठबंधन तोड़कर एनडीए में शामिल हो गए थे। इसके बाद नीतीश कुमार एनडीए के साथ मिलकर सरकार बना लिये थे। सरकार गिरने के बाद तेजस्वी यादव अब जन विश्वास यात्रा के जरिए लोगों के बीच पहुंच रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...