1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ‘अब जाओ, उन्हें वह युद्ध दो जो वे चाहते हैं…’ शिखर धवन ने भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच याद दिलाया भगवद गीता का उपदेश

‘अब जाओ, उन्हें वह युद्ध दो जो वे चाहते हैं…’ शिखर धवन ने भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच याद दिलाया भगवद गीता का उपदेश

India-Pakistan conflict: 'ऑपरेशन सिंदूर' से बौखलाया पाकिस्तान लगातार भारत के शहरों पर हमले की नाकाम कोशिशें कर रहा है, लेकिन भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान की सैन्य क्षमताओं को बड़ी चोट दी है। हालांकि, पड़ोसी देश की ये हरकतें एक युद्ध को जन्म दे सकती हैं, जिसका खामियाजा उसे खुद उठाना पड़ेगा। इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने गीत का उपदेश याद दिलाया है। जिसमें युद्ध की इच्छा रखने वालों को युद्ध देने की बात कही गयी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

India-Pakistan conflict: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बौखलाया पाकिस्तान लगातार भारत के शहरों पर हमले की नाकाम कोशिशें कर रहा है, लेकिन भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान की सैन्य क्षमताओं को बड़ी चोट दी है। हालांकि, पड़ोसी देश की ये हरकतें एक युद्ध को जन्म दे सकती हैं, जिसका खामियाजा उसे खुद उठाना पड़ेगा। इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने गीत का उपदेश याद दिलाया है। जिसमें युद्ध की इच्छा रखने वालों को युद्ध देने की बात कही गयी है।

पढ़ें :- फ्लू और स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट हुई यूपी सरकार: डिप्टी सीएम ने बुलाई बैठक, दवाओं के साथ अलग से ओपीडी चलाने के निर्देश

दरअसल, भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना की कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। शनिवार को शिखर ने एक फोटो शेयर की है। उन्होंने जो फोटो शेयर की वह महाभारत के कुरुक्षेत्र की है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण, अर्जुन को भगवद गीता का उपदेश दे रहे हैं। इस फोटो में गीता का उपदेश लिखा है- “तुमने शांति स्थापित करने के लिए सब कुछ किया। अब जाओ, उन्हें वह युद्ध दो जो वे चाहते हैं।” यह उपदेश भगवान ने अर्जुन को कौरवों के खिलाफ युद्ध में दिया था।

पढ़ें :- विकास लोगों के जीवन में महसूस होना चाहिए : राजनाथ सिंह

इससे पहले शिखर धवन ने जम्मू में पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराने की कार्रवाई पर भारतीय सेना की सराहना की थी। क्रिकेटर ने शुक्रवार को लिखा, ‘हमारी सीमाओं की इतनी मजबूती से रक्षा करने और जम्मू पर ड्रोन हमले को रोकने के लिए हमारे बहादुर जवानों को नमन। भारत मजबूती से खड़ा है। जय हिंद!’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...