1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अंतरराष्ट्रीय परमिट के बिना अब नेपाल नहीं जा सकेंगे भारतीय वाहन,सोनौली सीमा पर 11 बसों को लौटाया गया वापस

अंतरराष्ट्रीय परमिट के बिना अब नेपाल नहीं जा सकेंगे भारतीय वाहन,सोनौली सीमा पर 11 बसों को लौटाया गया वापस

अंतरराष्ट्रीय परमिट के बिना अब नेपाल नहीं जा सकेंगे भारतीय वाहन,सोनौली सीमा पर 11 बसों को लौटाया गया वापस

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज ::  भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली बार्डर से नेपाल जाने वाले भारतीय पर्यटक वाहनों के लिए अब अंतरराष्ट्रीय परमिट अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अभाव में कई वाहनों को सीमा से लौटा दिया जा रहा है।

पढ़ें :- आजमगढ़ : पत्नी व घर में पूजा करा रहे दो पुजारी को आधार नहीं दिखाने पर मारी गोली और फिर बेटे को उतारा मौत के घाट, एटीएस ने सनकी का किया एनकाउंटर

शनिवार को सुरक्षा एजेंसियों ने अंतरराष्ट्रीय परमिट न होने के कारण 11 पर्यटक बसों और स्कूल बसों को सोनौली सीमा से वापस कर दिया। सुबह से ही नेपाल की ओर जाने वाले ऐसे वाहनों को सीमा पर रोका गया और परमिट नहीं होने की स्थिति में उन्हें भारत वापस लौटा दिया गया।

सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, अब केवल वही वाहन नेपाल में प्रवेश कर सकेंगे जिनके पास वैध अंतरराष्ट्रीय परमिट होगा। नेशनल परमिट वाले वाहन नेपाल में प्रवेश के पात्र नहीं हैं। इस संदर्भ में सोनौली कोतवाल अजीत प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया कि नेपाल जाने वाली यात्री बसों के लिए आरटीओ द्वारा जारी अंतरराष्ट्रीय परमिट अनिवार्य है।

इस नई व्यवस्था से पर्यटकों और वाहन चालकों को थोड़ी असुविधा जरूर हो रही है, लेकिन इसे सीमा सुरक्षा और नियमों के पालन की दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पढ़ें :- इंतजार की घड़ियां खत्म और रोमांच शुरु, ऋषिकेश में आज से गंगा की लहरों पर फिर दिखाई देगा राफ्टिंग का जुनून
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...