Jamui Case: बिहार के जमुई केस में मुख्य आरोपी नंदन यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नंदन यादव के पैर में गोली लगी है, जिसके कारण वो घायल हो गया है। इस दौरान घटना में शामिल एक अन्य आरोपी के भी मुठभेड़ में घायल होने की सूचना है। वहीं, इस घटना को लेकर सियासत भी बिहार में खूब देखने को मिल रही है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इस घटना पर सवाल उठाया था। अब केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का बड़ा बयान आया है। उन्होंने इस घटना को लेकर तेजस्वी यादव को घेरा है।
पढ़ें :- जमुई की घटना पर तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा, कहा-बिहार को बीजेपी और एनडीए ने किया शर्मसार
जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, HAM बोलते नहीं करके दिखलाते हैं। जमुई वाले मामले की जानकारी तो सबको लग ही गई होगी। पर इसमें हम आपको लेटेस्ट जानकारी दे देतें हैं। तेजस्वी जी कहते रहें हैं ना कि बिहार-यूपी का हर “यादव” उनका भाई है। तो उन्हीं भाइयों में से कुछ भाइयों ने जमुई में लड़की छेड़कर वीडियो बनाया था ताकि हमारी सरकार को बदनाम किया जा सके।
HAM बोलते नहीं करके दिखलाते हैं।
जमुई वाले मामले की जानकारी तो सबको लग ही गई होगी।
पर इसमें हम आपको लेटेस्ट जानकारी दे देतें हैं।
तेजस्वी जी कहते रहें हैं ना कि बिहार-यूपी का हर “यादव” उनका भाई है।
तो उन्हीं भाईयों में से कुछ भाईयों ने जमुई में लड़की छेड़कर विडियो बनाया था ताकि…— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) September 22, 2026
पढ़ें :- बिहार सरकार जवाब दे शाम 7 बजे कोई लड़की राज्य की सड़कों पर सुरक्षित क्यों नहीं है...जमुई की घटना पर बोले राहुल गांधी
उन्होंने आगे लिखा, अब तेजस्वी यादव कहेंगें “देखिए ना सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया।” मैं अभी भी कहूंगा तेजस्वी जी अपने भाइयों को सचेत कर दिजिए,नहीं तो सम्राट की सरकार किसी को बख़्शने वाली नहीं है। “सम्राट का सुशासन” है भाई…
बता दें कि, बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित अभद्र व्यवहार और छेड़खानी के मामले में पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई तेज कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ होने की बात सामने आई है। इस दौरान मुख्य आरोपी बताए जा रहे नंदन यादव के बाएं पैर में गोली लगने की जानकारी मिली है। इससे पहले भी घटना में शामिल अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।