1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अब युवाओं के हाथ में होगी बसपा की बागडोर: आकाश के बाद ईशान आनंद की भी राजनीति में एंट्री? मंच पर मायावती के साथ दिखे

अब युवाओं के हाथ में होगी बसपा की बागडोर: आकाश के बाद ईशान आनंद की भी राजनीति में एंट्री? मंच पर मायावती के साथ दिखे

बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे ईशान आनंद की सियासत में एंट्री की अटकलें तेज हो गईं हैं। पहली बार वो बुआ मायावती के जन्मदिन के मौके पर उनके साथ नजर आए थे। इसके साथ से उनके राजनीति में एंट्री के कयासों ने जोर पकड़ लिया। इसके बाद गुरुवार को हुई बसपा की बैठक में भी ईशान नजर आए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे ईशान आनंद की सियासत में एंट्री की अटकलें तेज हो गईं हैं। पहली बार वो बुआ मायावती के जन्मदिन के मौके पर उनके साथ नजर आए थे। इसके साथ से उनके राजनीति में एंट्री के कयासों ने जोर पकड़ लिया। इसके बाद गुरुवार को हुई बसपा की बैठक में भी ईशान नजर आए। वहीं, इस बैठक में मायावती और आकाश आनंद भी मौजूद रहे।

पढ़ें :- रामदेव खुद लोगों का रोग ठीक करते हैं, पर अपना इलाज AIIMS में कराते हैं : बृजभूषण शरण सिंह

आनंद कुमार के छोटे बेटे हैं ईशान
ईशान आनंद मायावती के भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे हैं। वह आकाश आनंद के छोटे भाई हैं। ईशान ने स्कूली शिक्षा नोएडा में हासिल की। उसके बाद उन्होंने लंदन से लीगल स्टडीज की पढ़ाई पूरी की है। वह आकाश से चार साल छोटे हैं और इस समय 26 साल के हैं।

बड़े भाई आकाश की पहले ही हो चुकी है राजनीति में एंट्री
बता दें कि, आनंद कुमार के बड़े बेटे आकाश आनंद की राजनीति में पहले ही एंट्री हो चुकी है। इसी तरह 2017 में भी आकाश बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ नजर आए थे। मायावती ने उनका सभी से परिचय भी कराया था। तब से लगातार वह आकाश को राजनीति के लिए तैयार करती रहीं। उनको पहले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और फिर राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बनाया। साथ ही उनको अपना उत्तराधिकारी भी घोषित किया। यही नहीं यूपी के बाहर दूसरे राज्यों में भी आकाश को जिम्मेदारी दी गयी थी। लोकसभा चुनाव के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद उनकी सभाएं रोक दी गईं। उनको अपने उत्तराधिकारी और पार्टी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पद से हटा दिया। लोकसभा चुनाव के बाद उनको फिर से दोनों पदों पर बहाल कर दिया।

 

पढ़ें :- अखिलेश के सामने भिड़े सपा नेता, एक घंटे में एटा-कासगंज का पूरा संगठन भंग

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...