1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अब हमारी सरकार का तीसरा कार्यकाल भी दूर नहीं, NDA को तो 400 पार सीटें मिलेंगी ही: पीएम मोदी

अब हमारी सरकार का तीसरा कार्यकाल भी दूर नहीं, NDA को तो 400 पार सीटें मिलेंगी ही: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि, हमने अपने पहले कार्यकाल में यूपीए के समय के जो गड्ढे थे, उस गड्ढे को भरने काफी समय और शक्ति लगाई। हमने अपने दूसरे कार्यकाल में नए भारत की नींव रखी और तीसरे कार्यकाल में हम विकसित भारत के निर्माण को नई गति देंगे। साथ ही कहा, अब हमारी सरकार का तीसरा कार्यकाल भी बहुत दूर नहीं है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए लोकसभा चुनाव में एनडीए को कितनी सीटें मिलेंगी ये भी दावा कर दिया। उन्होंने कहा कि, इस बार एनडीए को 400 पार सीटें मिलेंगी ही।

पढ़ें :- कलमा पढ़वाकर धर्म परिवर्तन करवाया, थाने पहुंची पीड़िता बोली- गर्भवती होने के बावजूद जबरन सामूहिक दुष्कर्म का लगाया आरोप

लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि, हमने अपने पहले कार्यकाल में यूपीए के समय के जो गड्ढे थे, उस गड्ढे को भरने काफी समय और शक्ति लगाई। हमने अपने दूसरे कार्यकाल में नए भारत की नींव रखी और तीसरे कार्यकाल में हम विकसित भारत के निर्माण को नई गति देंगे। साथ ही कहा, अब हमारी सरकार का तीसरा कार्यकाल भी बहुत दूर नहीं है। ज्यादा से ज्यादा 100-125 दिन बाकी हैं और पूरा देश कह रहा है… अबकी बार 400 पार। 2024 के लोकसभा चुनाव में NDA को तो 400 पार सीटें मिलेंगी ही…लेकिन देश, भाजपा को 370 सीटें अवश्य देगा।

पीएम मोदी ने कहा कि, हमारा तीसरा कार्यकाल बहुत बड़े फैसलों का होगा। मैंने लाल किले से कहा था और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समय भी दोहराया था कि देश को अगले हजार वर्षों तक समृद्ध और सिद्धि के शिखर पर देखना चाहता हूं। तीसरा कार्यकाल अगले 100 वर्षों के लिए एक मजबूत नींव रखने का कार्यकाल होगा। उन्होंने कहा, जिस कर्पूरी ठाकुर ने पूरा जीवन लोकतंत्र के सिद्धांतों के लिए, संविधान की मर्यादाओं के लिए खपा दिया, उनका अपमान करने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया था।

इसके साथ ही कहा, आज हमारी नारी शक्ति… ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रही है। आज वुमेन सेल्फ हेल्प ग्रुप से 10 करोड़ बहनें जुड़ी हैं। आज देश में करीब-करीब 1 करोड़ लखपति दीदी बनी हैं। हमारा लक्ष्य 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है। आज युवाओं के लिए जितने नए अवसर बने हैं, ये पहले कभी नहीं बने। आज चारों तरफ स्टार्टअप्स की गूंज है, यूनिकॉर्न्स चर्चा में है। 2014 के पहले डिजिटल इकोनॉमी की साइज ना के बराबर थी। आज भारत, दुनिया की अग्रणी डिजिटल इकोनॉमी है। लाखों युवा इससे जुड़े हैं।

उन्होंने कहा, पहले सदन का पूरा समय घोटालों की चर्चा में जाता था, भ्रष्टाचार की चर्चा में जाता था। लगातार एक्शन की मांग होती थी, चारों तरफ सिर्फ भ्रष्टाचार की ही खबरें होती थीं। आज जब भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई होती है तो ये लोग उनके समर्थन में हंगामा करते हैं।

पढ़ें :- रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया : जानें राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त और ज़रूरी नियम

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...