1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अब क्या पुलिसवालों को FIR लिखवाने BJP के मुख्यालय जाना पड़ेगा…अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना

अब क्या पुलिसवालों को FIR लिखवाने BJP के मुख्यालय जाना पड़ेगा…अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए सरकार को घेरते हुए कहा कि, पुलिस का भाजपाइयों ने किया अपहरण...।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए सरकार को घेरते हुए कहा कि, पुलिस का भाजपाइयों ने किया अपहरण…।

पढ़ें :- Hockey Junior Asia Cup 2026 : भारत की जीत पर सीएम योगी ने दी बधाई, बोले -प्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों के योगदान को बताया प्रेरणादायी

दरअसल, अखिलेश यादव ने चंदौली की एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि, कुछ लोग एक व्यक्ति को फॉर्च्यूनर में बैठाते दिख रहे हैं। फॉर्च्यूनर पर भाजपा का झंडा लगा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो, बिजली निगम के विजिलेंसकर्मियों को भाजपा नेताओं ने पीटते हुए जबरन वाहन में बैठाया था।

अखिलेश यादव ने इस वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि, भाजपा सरकार का ‘पुलिस के प्रति ज़ीरो टालरेंस’ का कारनामा: पुलिस का भाजपाइयों ने किया अपहरण। अब क्या पुलिसवालों को एफ़आइआर लिखवाने भाजपा के मुख्यालय जाना पड़ेगा। बस यही दिन देखना बाक़ी था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...