समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा विधायक के पुलिस पर लगाए गए आरोपों को लेकर सरकार को घेरा है। साथ ही पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, ये कमिश्नरेट वसूली का विकेंद्रीकरण है।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा विधायक के पुलिस पर लगाए गए आरोपों को लेकर सरकार को घेरा है। साथ ही पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, ये कमिश्नरेट वसूली का विकेंद्रीकरण है।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, उप्र के मुख्यमंत्री जी कम-से-कम अब तो अपने शासन-प्रशासन के कुशासन को स्वीकार कर लीजिए क्योंकि अब तो आपके ही विधायक पुलिस ‘कमिश्नरेट’ को ‘कमीशन-रेट’ की उपाधि से सुशोभित कर रहे हैं।
उप्र के माननीय मुख्यमंत्री जी कम-से-कम अब तो अपने शासन-प्रशासन के कुशासन को स्वीकार कर लीजिए क्योंकि अब तो आपके ही विधायक पुलिस ‘कमिश्नरेट’ को ‘कमीशन-रेट’ की उपाधि से सुशोभित कर रहे हैं।
अब क्या इस आलोचना के बाद आप उन पर भी एफ़आइआर लिखवाएंगे या बुलडोज़र का डर दिखलाएंगे।
भाजपा… pic.twitter.com/jDsWUkffKO
पढ़ें :- Lucknow Fire Tragedy : 1200 झोपड़ियां जलकर राख, पटाखों की तरह फूटे सिलिंडर, आग बुझाने में लगीं 22 दमकल गाड़ियां
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 24, 2024
उन्होंने आगे लिखा कि, अब क्या इस आलोचना के बाद आप उन पर भी एफ़आइआर लिखवाएंगे या बुलडोज़र का डर दिखलाएंगे। भाजपा राज में ‘कमिश्नरेट’ दरअसल ‘करेपश्नेट’ बन गये हैं। कमिश्नरेट वसूली का विकेंद्रीकरण है।
बता दें कि, भाजपा विधायक डा. जीएस धर्मेश ने अपनी ही सरकार में कमिश्नरेट की पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है। उन्होंने प्रेस नोट जारी कर पुलिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करने और भूमाफिया को संरक्षण देने के आरोप लगाए हैं। विधायक का कहना है कि पुलिस प्रदेश सरकार की छवि खराब कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर वे साक्ष्यों के साथ शिकायत करेंगे।