Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Oats face pack: ओट्स को इस तरह से चेहरे पर लगाने से साफ होती हैं स्किन पर जमा गंदगी, चमक उठता है चेहरा

Oats face pack: ओट्स को इस तरह से चेहरे पर लगाने से साफ होती हैं स्किन पर जमा गंदगी, चमक उठता है चेहरा

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Oats face pack:  ओट्स सेहत के लिए ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। ओट्स को स्क्रब की तरह इस्तेमाल करने से स्किन में गजब के रिजल्ट देखने को मिलते हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि वह 'देशद्रोही' हैं, एक साल के अंदर निपट जाएगी सरकार

इसे चेहरे पर लगाने से चेहरे में जमी गंदगी तो साफ होती ही है साथ ही चेहरे के कील मुहांसे,झुर्रियां और तमाम समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। साथ ही चेहरे में कसाव आता है और चमक आती है।

इसके लिए बस आपको ओट्स (Oats) को पानी में मिलाकर रातभर भीगने के लिए रख देना है और फिर इससे सुबह चेहरे की हल्के हाथों से मसाज करनी है। इससे चेहरे पर जमी गंदगी और जिद्दी मैल साफ होता है।
आप ओट्स का फेससपैक तैयार कर सकती हैं।

इसके लिए एक कटोरी में दो चम्मच ओट्स (Oats)और कच्चा दूध मिला लें। इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। पंद्रह मिनट के बाद इसे धो लें।

इसके अलावा आप ओट्स (Oats) में गुलाब जल और शहद मिक्स करके भी लगा सकती हैं। यह प्राकृतिक एस्ट्रिजेंट की तरह काम करेगा। इसे चेहरे पर लगाने से स्किन हाइड्रेट और फ्रेश होती है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव , बोले- भाजपा जायेगी, काशी मुस्कुराएगी,बाबा विश्वनाथ ने डबल इंजन को डबल ज़ीरो कर दिया

बादाम और ओट्स (Oats)  का फेसपैक (Oats face pack) बनाने के लिए सबसे पहले बादाम और ओट्स को मिक्सी में पीस कर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें दो चम्मच दूध मिलाकर चेहरे पर लगा लें। पंद्रह मिनट तक लगा कर रखें। सूख जाए तो चेहरे को धो लें।

Advertisement