Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ODI World Cup IND Vs SA: जन्मदिन पर विराट कोहली ने दिया तोहफा, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जड़ा शतक

ODI World Cup IND Vs SA: जन्मदिन पर विराट कोहली ने दिया तोहफा, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जड़ा शतक

By शिव मौर्या 
Updated Date

ODI World Cup IND Vs SA: वनडे विश्व कप के 37वें मुकाबले में आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबाला खेला जा रहा है। ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में विराट कोहली ने तूफानी पारी खेली। ये तूफानी पारी इसलिए और अहम हो गई क्योकिं उन्होंने अपने जन्मदिन पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाया। विराट कोहली का वनडे में ये 49वां शतक है। फैंस भी विराट कोहली के शतक का इंतजार कर रहे थे। अपने जन्मदिन के मौके पर विराट कोहली ने फैंस को ये तोहफा दिया है।

पढ़ें :- 'एक बार जब मेरा काम पूरा हो जाएगा, तो मैं चला जाऊंगा,' रिटायरमेंट पर पहली बार बोले विराट कोहली
पढ़ें :- किंग कोहली आज मैदान पर उतरते ही रचेंगे इतिहास; IPL में अब तक कोई नहीं कर पाया ये कारनामा

वनडे में सबसे ज्यादा शतक
49 विराट कोहली (277 पारियां)
49 सचिन तेंदुलकर (452 पारियां)
31 रोहित शर्मा (251 पारियां)
30 रिकी पोंटिंग (365 पारियां)
28 सनथ जयसूर्या (433 पारियां)

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), रसी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिच क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, कगिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

Advertisement