HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ओडिशा सिर्फ इसलिए गरीब है पहले कांग्रेस के नेताओं ने लूटा और 25 साल से BJD के नेता लूट रहे हैं: पीएम मोदी

ओडिशा सिर्फ इसलिए गरीब है पहले कांग्रेस के नेताओं ने लूटा और 25 साल से BJD के नेता लूट रहे हैं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के बालासोर में जनसभा को संबोधित करते हुए वहां की BJD सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, पूरे देश का ये अभूतपूर्व भरोसा 10 साल के सशक्त ट्रैक रिकॉर्ड पर है और हमारा बालासोर तो मिसाइल सिटी है। 10 साल में भारत की मिसाइल क्षमता कई गुना बढ़ी है। आज हम ब्रह्मोस मिसाइल विदेशों को निर्यात करते हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

ओडिशा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के बालासोर में जनसभा को संबोधित करते हुए वहां की BJD सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, पूरे देश का ये अभूतपूर्व भरोसा 10 साल के सशक्त ट्रैक रिकॉर्ड पर है और हमारा बालासोर तो मिसाइल सिटी है। 10 साल में भारत की मिसाइल क्षमता कई गुना बढ़ी है। आज हम ब्रह्मोस मिसाइल विदेशों को निर्यात करते हैं।

पढ़ें :- ललन सिंह का कांग्रेस पर तंज, कहा-अभी 99 पर सांप काटेगा तो जीरो पर पहुंच जाएंगे

उन्होंने आगे कहा कि, ओडिशा में तो जहां कदम रखो, वहां प्राकृतिक संपदा है, वहां समृद्धि है। ओडिशा सिर्फ इसलिए गरीब है, क्योंकि इसको पहले कांग्रेस के नेताओं ने लूटा और 25 साल से BJD के नेता लूट रहे हैं। 10 जून को जब भाजपा की सरकार बनेगी और ओडिया बेटी या बेटा शपथ लेगा, तब एक स्पेशल कमेटी बनेगी। ये कमेटी जांच करेगी कि एक साल में ही नवीन बाबू की तबीयत ऐसे खराब कैसे हो गई। जांच करके सारी सच्चाई देश और ओडिशा के सामने लाएगी।

पीएम ने आगे कहा, आज नवीन बाबू के शुभचिंतक ये देख कर परेशान हैं कि पिछले एक साल से नवीन बाबू की तबीयत लगातार गिरती जा रही है। जो लोग वर्षों से नवीन बाबू के साथ रहे हैं, वो बताते हैं कि अब नवीन बाबू अपने आप कुछ भी नहीं कर पा रहे हैं। ये लोग ये भी आशंका जताते हैं कि नवीन बाबू की तबीयत बिगड़ने के पीछे कोई साजिश भी हो सकती हैं।

 

पढ़ें :- आरटीओ, तहसील, थानों और चौकियों में भी हो छापेमारी, बलिया की तरह बेनकाब होंगे कई भ्रष्टाचारी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...