HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Odisha New CM: ओडिशा में आज भाजपा विधायक दल की बैठक, कल होगा शपथग्रहण समारोह

Odisha New CM: ओडिशा में आज भाजपा विधायक दल की बैठक, कल होगा शपथग्रहण समारोह

Odisha New CM: ओडिशा विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा अब तक सीएम को लेकर फैसला नहीं कर पायी है। पार्टी ने नए सीएम के चयन के लिए केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक बनाया है। इसी बीच आज यानि मंगलवार को भाजपा के विधायक दल की बैठक होने वाली है। इस बैठक के बाद सीएम के नाम के ऐलान की उम्मीद है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Oath Taking Ceremony: आज आंध्र प्रदेश में चंद्र बाबू नायडू और ओडिशा में मोहन चरण माझी लेंगे सीएम पद की शपथ

दरअसल, ओडिशा में सीएम नवीन पटनायक के 24 साल के लंबे शासन को खत्म करते हुए भाजपा ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है। ओडिशा की 147 सीटों में से भाजपा को 78 सीटें मिली, जबकि बीजेडी 51 और कांग्रेस 14 सीटें ही जीत पायी थी। सूत्रों की माने तो भाजपा नेतृत्व मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की तरह ओडिशा में भी लोगों को चकित कर सकता है। भाजपा ने तीनों राज्यों में ऐसे चेहरों को सीएम बनाया था, जिनको लेकर कोई भी चर्चा नहीं थी।

ओडिशा में 12 जून को नई सरकार का शपथग्रहण समारोह होना है। भाजपा ने इससे पहले राज्य की राजधानी भुवनेश्वर में प्रधानमंत्री मोदी का एक रोड शो आयोजित करने का प्रस्ताव किया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत में ओडिशा का अहम योगदान रहा है, यहां पर भाजपा ने लोकसभा की 21 में से 20 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, एक सीट कांग्रेस के नाम रही।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...